दुनियाभर में आए दिन ही रोड एक्सीडेंट्स के मामले सामने आते रहते हैं। रोड सेफ्टी दुनियाभर में ही बेहद अहम चीज़ है, पर कई बार इसमें चूक हो जाती है और इस वजह से दुर्घटना हो जाती है। हर साल रोड एक्सीडेंट्स की वजह से कई लोगों की मौत हो जाती है। हाल ही में इसी तरह के एक और रोड एक्सीडेंट का मामला सामने आया है। यह मामला साउथ अफ्रीका (South Africa) का है। बुधवार की सुबह मेराफोंग में कोकोसी-वेडेला के रास्ते में बच्चों को स्कूल ले जा रही एक बस की टक्कर दूसरे व्हीकल से हो गई। इससे बस सड़क पर ही पलट गई और उसमें आग लग गई। कुछ ही देर में बस आग का गोला बन गई और धूं-धूं करके जलने लगी।
12 बच्चों और ड्राइवर की मौके पर मौत
बस के पलटने और उसमें आग लगने से 12 बच्चों और बस ड्राइवर की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि सभी 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।