31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुनक ने की ब्रिटेन में सिगरेट पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने बुधवार को पार्टी नेता के रूप में कंजरवेटिव पार्टी के अपने पहले सम्मेलन को संबोधित किया। सुनक ने यहां कहा कि, ब्रिटेन एक नस्लवादी देश नहीं है और उनकी गाथा एक ब्रिटिश कहानी है। सुनक ने कहा कि ब्रिटेन एक नस्लवादी देश नहीं है और यहां उनकी त्वचा का रंग कोई 'बड़ी बात’ नहीं है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Swatantra K Jain

•

Updated: 4 Oct 2023, 11:46 PM IST

rishi_sunak.jpg

UK PM Rishi Sunak

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने बुधवार को पार्टी नेता के रूप में कंजरवेटिव पार्टी के अपने पहले सम्मेलन को संबोधित किया। सुनक ने यहां कहा कि, ब्रिटेन एक नस्लवादी देश नहीं है और उनकी गाथा एक ब्रिटिश कहानी है। सुनक ने कहा कि ब्रिटेन एक नस्लवादी देश नहीं है और यहां उनकी त्वचा का रंग कोई 'बड़ी बात’ नहीं है। पीएम पद का कार्यभार संभालने के लगभग एक साल बाद सुनक के इस भाषण को उनके राजनीतिक करियर का सबसे महत्वपूर्ण भाषण माना जा रहा है। एक घंटे से लंबे चले इस भाषण में सुनक ने करीब 7500 शब्द बोले।

अक्षता ने कराया सुनक का परिचय, 14 साल बाद भी हूं आकर्षित
अपने पति के कंजरवेटिव पार्टी के इस पहले सम्मेलन के लिए सुनक की पत्नी अक्षता मूर्ति ने राजनीतिक मंच पर पहली बार पदार्पण किया। वह मैनचेस्टर में कंजरवेटिव पार्टी के सम्मेलन में अपने पहले भाषण के लिए सबसे अच्छे दोस्त ऋषि सुनक का परिचय देने के लिए सामने आईं। इस दौरान उन्होंने कहा कि शादी को 14 साल हो गए हैं लेकिन वे आज भी ऋषि सुनक के प्रति आकर्षित हैं। अक्षता ने कहा, ऋषि के साथ रहना मेरी जिंदगी का सबसे आसान फैसला था।


ईमानदारी सुनक की ताकत
अक्षता ने बताया कि वे बिना निमंत्रण के यहां आईं और इस बारे में उनके पति को भी पता नहीं है। अक्षता ने कहा कि मैं आज उन्हें और पार्टी को अपना समर्थन दिखाने के लिए यहां आई हूं। इस मौके पर मैं कहीं दूसरी जगह होने के बारे में सोच भी नहीं सकती। अक्षता ने कहा, सुनक की जिस चीज ने मुझे उनकी ओर सबसे ज्यादा आकर्षित किया, वह थी उनके चरित्र की ताकत, उनकी ईमानदारी, उनकी सत्यनिष्ठा और सही-गलत की दृढ़ समझ।

मार्गरेट थैचर से जोड़ा
इसके बाद सुनक ने अपने भाषण में खुद को जानी-मानी कंजरवेटिव नेता मार्गरेट थैचर से जोड़ा। फार्मेसी चलाने वाले परिवार में पैदा हुए सुनक ने कहा कि उनकी पार्टी एक किराने वाली की बेटी और फार्मेसी वाले के बेटे की पार्टी है। सुनक ने इस मौके पर तीन अहम घोषणाएं की, जिनकी हर ओर चर्चा हो रही है।

16 से 19 साल के बीच अंग्रेजी और गणित का अध्ययन अनिवार्य
इस मौके पर सुनक ने कहा कि वे शिक्षा के क्षेत्र में नए ब्रिटिश स्टैंडर्ड को प्रस्तावित कर रहे हैं। इसके अंतर्गत हर 16 से 19 वर्ष के छात्र को अब गणित और अंग्रेजी पढ़ना अनिवार्य होगा और उन्हें कुल 5 विषय पढ़ने होंगे। इसके लिए व्यापक पैमाने पर शिक्षकों की भर्तियां की जाएंगी।

सिगरेट पर बैन
सुनक ने यहां घोषणा की है कि आने वाले समय में बच्चे ब्रिटेन में सिगरेट नहीं खरीद पाएंगे। इसके लिए वे हर साल सिगरेट खरीदने के लिए उम्र को बढ़ाना चाहता हैं। अब ब्रिटेन में 14 साल से कम के बच्चे सिगरेट नहीं खरीद पाएंगे और इसमें हर वर्ष एक साल की बढ़ोतरी होती जाएगी।

पुरुष तो हमेशा पुरुष रहेंगे
वहीं एक अन्य बयान से सुनक विवादों में भी घिर गए हैं। सुनक ने कहा कि ये कहना सही नहीं कि कोई भी अपनी सोच के अनुसार पुरुष या महिला कुछ भी हो सकता है। पुरुष हमेशा पुरुष रहेंगे और महिला हमेशा महिला। ये एक सामान्य समझ की बात है। सुनक के इस कथन को एक तरह से ट्रांसजेंडर पहचान पर सवाल उठाने से जोडा़ जा रहा है।