21 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ताइवान की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 9 लोगों की मौत और 100 से ज़्यादा घायल

Taiwan Factory Fire: बीती रात ताइवान की एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने का मामला सामने आया। हादसे की वजह से माल का तो नुकसान हुआ ही, साथ ही जान का भी नुकसान हुआ।
less than 1 minute read
Google source verification
taiwan_factory_fire.jpg

Factory in Taiwan catches fire

ताइवान (Taiwan) में बीती रात एक दर्दनाक हादसा घटित हुआ। ताइवान की पिंगटुंग काउंटी में शुक्रवार, 22 सितंबर की रात को एक गोल्फ बॉल की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। अचानक फैक्ट्री में आग लगने से वहाँ रहे लोगों में हड़कंप मच गया। आग को फैलते हुए ज़्यादा समय नहीं लगा और देखते ही देखते आग ने खतरनाक रूप ले लिया और कुछ ही देर में पूरी फैक्ट्री धधक-धधक कर जलने लगी। इससे फैक्ट्री में विस्फोट भी हो गया।


9 लोगों की मौत और 100 से ज़्यादा घायल

ताइवान की पिंगटुंग काउंटी की गोल्फ बॉल फैक्ट्री में आग लगने से माल के साथ जान का भी नुकसान हुआ। आग की वजह से जहाँ फैक्ट्री में काफी नुकसान हुआ, वहीं इसकी वजह से 9 लोगों की मौत भी हो गई। वहीं इस हादसे में 100 से ज़्यादा लोग घायल हो गए हैं। घायलों को नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है।


मामले की जांच हुई शुरू

रिपोर्ट के अनुसार ताइवान की पिंगटुंग काउंटी की गोल्फ बॉल फैक्ट्री में आग लगने के कारण का पता नहीं चला है। हालांकि मामले की जांच शुरू हो गई है।

यह भी पढ़ें- पेंटागन के पूर्व ऑफिसर का बड़ा बयान, कहा -'भारत पर आरोप लगाकर कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने की बड़ी गलती'