Ibrahim Aqil Hezbollah : रादवान फोर्स ( Radwan Forces) का आतंकी कमांडर इब्राहिम अकील को इजरायल ने शुक्रवार को मार गिराया है। यह हिज्बुल्लाह सशस्त्र बलों का सेकंड कमांडर-इन-चीफ भी था। जिहाद परिषद का प्रमुख सदस्य रहे अकील को आतंकी फुआद शुकर के मरने के बाद यह पद दिया गया था। गौरतलब है कि लेबनान की राजधानी बेरूत में शुक्रवार को इजरायल ने लगातार रॉकेट दागे। इस हमले में इब्राहिम अकील सहित सात की मौत हो गई और 59 लोग घायल बताए जा रहे हैं। 7 अक्टूबर, 2023 को इजरायल-हमास युद्ध के आरंभ होने के बाद बेरूत पर यह तीसरा हमला है।