18 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कमला हैरिस ने लिया फैसला, टिम वॉल्ज़ बने उपराष्ट्रपति उम्मीदवार

US Presidential Election 2024: आगामी अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी से कमला हैरिस राष्ट्रपति उम्मीदवार होंगी। अब उन्होंने पार्टी से उपराष्ट्रपति उम्मीदवार भी चुन लिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 14 Aug 2024, 2:54 PM IST

Kamala Harris and Tim Walz

Kamala Harris and Tim Walz

अमेरिका (United States Of America) में 5 नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव होंगे। रिपब्लिक पार्टी से एक बार फिर पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ही उम्मीदवार हैं। वहीं डेमोक्रेटिक पार्टी से वर्तमान उपराष्ट्रपति कमला हैरिस (Kamala Harris) हैं। कुछ दिन पहले ही वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) ने चुनाव से पीछे हटने का ऐलान करते हुए अपना अभियान खत्म किया था और डेमोक्रेटिक पार्टी से अगले राष्ट्रपति उम्मीदवार के लिए कमला का नाम सुझाया था। कमला ने अपना नामांकन भी भर दिया है। कमला के राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनते ही इस बात की चर्चा शुरू हो गई थी कि उनके साथ उपराष्ट्रपति उम्मीदवार कौन होगा? अब इस बात का फैसला भी हो गया है।

टिम वॉल्ज़ बने उपराष्ट्रपति उम्मीदवार

डेमोक्रेटिक पार्टी से टिम वॉल्ज़ (Tim Walz) उपराष्ट्रपति उम्मीदवार बन गए हैं। कमला समेत पार्टी के कई नेताओं ने इस बात का ऐलान कर दिया है। 60 वर्षीय टिम 2019 से मिनेसोटा (Minnesota) राज्य के गर्वनर भी हैं। इसके साथ ही टिम स्कूल टीचर और रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर भी रह चुके हैं।


साथ में की पहली रैली

वॉल्ज़ को डेमोक्रेटिक पार्टी से उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुनने के बाद कमला ने उनके साथ पहली रैली की। यह रैली पेंसिल्वेनिया (Pennsylvania) राज्य के फिलाडेल्फिया (Philadelphia) शहर में हुई और इस दौरान दोनों ने ही जनता को संबोधित किया। इस दौरान कमला ने अपनी योजनाओं के बारे में चर्चा करते हुए ट्रंप पर भी निशाना साधा। वॉल्ज़ ने भी जनता को संबोधित करने के साथ ही ट्रंप पर भी निशाना साधा।

यह भी पढ़ें- एसयूवी और ट्रक की हुई टक्कर, 5 लोगों की मौत