दुनिया की राजनीति में गुरुवार को अहम कूटनीतिक घटनाक्रम होने जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पहली बार औपचारिक त्रिपक्षीय बैठक करेंगे। यूक्रेन युद्ध, ईरान संघर्ष, परमाणु हथियारों और व्यापारिक टकराव के बीच इस बैठक पर दुनिया की निगाहें हैं।