एस. जयशंकर ने दुनिया की मौजूदा स्थिति से शुरुआत करते हुए कहा कि, मेरी नजर में, इसकी पांच मुख्य विशेषताएं हैं। उन्होंने पहली विशेषता के रूप में "अंतरराष्ट्रीय प्रणाली को लगने वाले झटकों का जिक्र किया। उन्होंने कहा, कई दशकों तक वैश्वीकरण के जरिए लगातार विकसित होने वाली यह प्रणाली, अब एक के बाद एक कई झटकों से गुजरी है - जैसे कोविड महामारी, दो बड़े संघर्ष, व्यापार में रुकावटें और आर्थिक अस्थिरता।