राजनाथ सिंह ने गरीबी उन्मूलन के क्षेत्र में सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए दावा किया कि पिछले साढ़े 12 से 13 वर्षों में करीब 50 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। उन्होंने कहा कि पहले वे अपने भाषणों में 25 करोड़ लोगों के गरीबी से बाहर आने का आंकड़ा देते थे, लेकिन अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के आंकड़े सामने आने के बाद उन्होंने 50 करोड़ का आंकड़ा बताना शुरू किया। उनके मुताबिक, दो से तीन अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों ने भी इस आंकड़े की पुष्टि की है।