पिछले 24 घंटों में यूक्रेन ने रूस में अलग-अलग जगहों पर हमले किए, जिनमें 6 लोग मारे गए। ये हमले रूस के बेलगोरोड, कुर्स्क और निज़नी नोवगोरोद इलाकों में किए गए। क्षेत्रीय फील्ड ऑफिस की तरफ से दी गई जानकारी में बताया गया कि बेलगोरोड में यूक्रेनी हमले में 4 लोगों की मौत हो गई। क्षेत्रीय गवर्नर एलेक्ज़ेंडर खिनस्टीन ने बताया कि कुर्स्क के बेलोव्स्की ज़िले के एक गांव में यूक्रेनी हमले में एक व्यक्ति मारा गया। निज़नी नोवगोरोद के गवर्नर ग्लेब निकितिन ने बताया कि इलाके में हुए ड्रोन अटैक को रोकने की कोशिश के दौरान एक रूसी सैनिक की मौत हो गई।