30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जंग के बीच जीत रहा प्यार, यूक्रेन के एक कपल ने हॉस्पिलट में की शादी, देखिए वीडियो

रूस के साथ चल रही यूक्रेन की जंग में लगातार अलग-अलग तस्वीरें सामने आ रही हैं। कहीं लोग सड़कों पर उतरकर रूसी सेना का मुकाबला कर रहे हैं तो कहीं इस युद्ध के माहौल में भी प्यार परवान चढ़ रहा है। जंग के बीच प्यार की जीत का ऐसा ही वीडियो अब वायरल हो रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 2 Mar 2022, 1:21 PM IST

Ukrainian Couple Married In Hospital Amid Russia Ukraine War See Video

Ukrainian Couple Married In Hospital Amid Russia Ukraine War See Video

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के दौरान यूक्रेन के शहरों से कई तरह की तस्वीरें सामने आ रही हैं। सड़कों पर सेना गोला-बारूद की दहशत में सहमे लोग, रूसी सेना का मुकाबले करने के बेताब यूक्रेन की जनता और ऐसे ही कई तरह की तस्वीरों इन दिनों सोशल मीडिया पर लगातार सामने आ रही हैं। इन्हीं तस्वीरों के बीच यूक्रेन में प्यार भी परवान चढ़ रहा है। दरअसल जंग के बीच प्यार के जीत की बहुत की खूबसूरत तस्वीर सामने आई है। यूक्रेन की राजधानी कीव (Kyiv) में एक कपल के शादी करने का वीडियो काफी सुर्खियां बटोर रहा है।


दरअसल जब चारों तरफ टैंक और गोलीबारी की आवाजें सुनाई दे रही हैं। वहीं दूसरी तरफ कीव में ही प्यार भी परवान चढ़ता दिख रहा है। वायरल वीडियो एक अस्पताल का बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें - देश की रक्षा के लिए रूसी टैंक पर चढ़ गया यूक्रेन का एक शख्स, देखिए फिर क्या हुआ


कपल ने अस्पताल में रचाई शादी

यूक्रेन के एक कपल ने जंग के बीच शादी करना का फैसला लिया। उन्होंने चिंता और हिंसा के इस पल को एक खूबसूरत पल में बदलने की सोची। खास बात यह है कि इस कपल ने अस्पताल में शादी करने का निर्णय लिया। जहां लगातार युद्ध में घायलों का इलाज किया जा रहा है।

दरअसल ये कपल पेशे से डॉक्टर है। अस्पताल में इन चिकित्सकों के बीच प्यार पनपा और युद्ध जैसे माहौल में इन्होंने दो से एक होने का मन बनाया।


कपल की शादी का ये वीडियो मीडिया आउटलेट Nexta (Belarusian Media Outlet) ने शेयर किया है। वीडियो में डॉक्टर कपल की शादी का वीडियो शेयर कर लिखा है - 'कीव में डॉक्टरों ने अस्पताल में ही शादी करने का फैसला किया।' इस वीडियो को दो लाख से ज्यादा व्यूज भी मिल चुके हैं।

जंग के बीच प्यार की जीत

वायरल वीडियो में कपल एक दूसरे का हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं। सामने खड़ा एक शख्स उनसे शादी की रस्में पूरी करवा रहा है। कपल के बगल में एक महिला भी खड़ी नजर आ रही है। रस्म पूरी होने के बाद कपल गले मिलते हैं और खुशी का इजहार करते हैं। जंग के बीच प्यार की जीत का वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है।


यूक्रेन से ऐसी तस्वीर पहले भी सामने आ चुकी है। पिछले हफ्ते कीव के चर्च में एक जोड़े ने शादी रचाई थी। दरअसल, कीव में रहने वाली 21 वर्षीय यारिना अरीवा और स्वियातोस्लाव ने शादी की थी। शादी के दौरान एक तरफ जहां चर्च की घंटियां बज रहीं थीं, वहीं कानों में लड़ाकू विमानों की गूंज भी सुनाई दे रही थी।

यह भी पढ़ें - यूक्रेन के आसमान में घूम रहा भूत, जानिए क्यों लोगों ने दिया हीरो का दर्जा