30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देश की रक्षा के लिए रूसी टैंक पर चढ़ गया यूक्रेन का एक शख्स, देखिए फिर क्या हुआ

रूस के जंग में यूक्रेन ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। राष्ट्रपति से लेकर तमाम नेता जहां जंग के मैदान में हैं, वहीं आम नागरिक भी अपने-अपने स्तर पर रूसी सेना को रोकने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। ऐसा ही कुछ वीडियो अब यूक्रेन से सामने आ रहे हैं, जहां रूसी टैंकों को रोकने के लिए एक शख्स टैंक पर ही चढ़ गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 2 Mar 2022, 11:51 AM IST

When a Citizen of Ukraine Climbed the Tanks to Stop the Russian Convoy Watch Video

When a Citizen of Ukraine Climbed the Tanks to Stop the Russian Convoy Watch Video

यूक्रेन में रूसी सेना लगातार आगे बढ़ रही है। हालांकि रूस से बढ़ते कदमों को रोकने के लिए यूक्रेन ने अपना पूरा जोर लगा रखा है। राष्ट्रपति जेलेंस्की से लेकर तमाम नेता जंग के मैदान में डंटे हैं। यही नहीं यूक्रेन की जनता भी अपने देश की रक्षा के लिए आगे बढ़कर मुकाबला कर रही है। यूक्रेन की बहादुर जनता किसी भी कीमत पर रूसी सैनिकों को अपने देश में बर्दाश्त नहीं कर रही। यही वजह है कि आम नागरिक भी सड़कों पर निकलर रूस के टैंकों और काफिले को रोकने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। यूक्रेन की सड़कों से ऐसे ही वीडियो सामने आ रहे हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि, आखिर किस तरह अपने देश की रक्षा के लिए लोग जान की परवाह किए बैगर रूसी सेना का मुकाबला कर रहे हैं।


रूस से जंग के बीच यूक्रेन की बहादुर जनता के वीडियो भी इन दिनों काफी सामने आ रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में यूक्रेनी नागरिकों को रूसी टैंकों के ऊपर चढ़ते हुए देखा जा सकता है। वहीं रूसी टैंकों को रोकने के लिए कई लोग मिलकर उससे धकेल रहे हैं।

यह भी पढ़ें - कौन था नवीन शेखरप्पा, मौत से तीन घंटे पहले परिवार से की थी बात, किराना लेने निकला था


जब टैंक पर चढ़ गया शख्स

उत्तरी यूक्रेन में चेर्निहाइव क्षेत्र के बखमाच शहर में शूट किया गया एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को विसेग्राद ने ट्विटर पर शेयर किया है। ट्वीट कर लिखा है- "यूक्रेनी नागरिक चेर्निहाइव क्षेत्र के बखमाच शहर से गुजरने की कोशिश कर रहे दुश्मन के टैंकों के ऊपर चढ़कर रूसी आक्रमण को रोकने की कोशिश कर रहे हैं। यूक्रेनी लोगों की बहादुरी अद्वितीय है।'


इस वीडियो में देख सकते हैं अपने देश की रक्षा के लिए लोगों में किस तरह जुनून है। एक यूक्रेनी शख्स रूसी सैन्य काफिले के सामने खड़े होकर उन्हें आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश कर रहा है, ये जानते हुए कि रूसी सैनिक किसी भी समय उसकी जान ले सकते हैं। वो बहादुरी से डटा हुआ है।


हाथों से धकेल रहे रूसी टैंक

एक ऐसा ही वीडियो ऑस्ट्रिया में यूक्रेन के एम्बेसेडर एलेक्जेंडर शेरबा ने भी शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि यूक्रेन निवासी कुछ लोग सड़कों पर रूसी सैन्य काफिले को रोकने के लिए खड़े हैं। ये लोग पहले तो इस काफिले को लौटने के लिए कहते हैं।

इसके बाद अपने हाथों से इनको धकेलने लगते हैं। ये जानते हुए कि ऐसा करने पर उनकी जान को खतरा है। लेकिन अपनी जान की परवाह किए बगैर ये लोग देश की रक्षा को तवज्जो देते दिखाई दे रहे हैं। इनके जज्बे को हर कोई सलाम कर रहा है।

यह भी पढ़ें - 'वैक्यूम बम' से यूक्रेन को तबाह कर रहा रूस, जानिए कितना घातक है ये हथियार