9 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जॉर्डन में अमेरिका दूतावास ने जारी किया अलर्ट, ईरान और हूतियों के खतरे के चलते मिडिल ईस्ट में अमेरिकी नागरिकों को ज़्यादा सतर्क रहने की दी सलाह

Middle East Tension: जॉर्डन में अमेरिका के दूतावास ने मिडिल ईस्ट में रह रहे अमेरिकी नागरिकों के लिए अलर्ट जारी किया है।
3 min read
Google source verification

भारत

•

image

Tanay Mishra

•

Oct 09, 2026

US Embassy in Jordan

जॉर्डन में अमेरिका दूतावास (File Photo/@RoyaNewsEnglish)

मिडिल ईस्ट (Middle East) में हालात सुधरे नहीं हैं। ईरान-अमेरिका युद्ध (Iran-US War) के बाद हूती विद्रोहियों (Houthis) और सऊदी अरब-यमन की सरकारी सेना (Saudi Arabia-Yemen Army) के बीच भी हमलों का सिलसिला शुरू हो गया है। लेबनान (Lebanon) और गाज़ा (Gaza) में पहले से ही इज़रायल (Israel) की सैन्य कार्रवाई जारी है। इसी बीच अब जॉर्डन (Jordan) में स्थित अमेरिका के दूतावास ने मिडिल ईस्ट में रहने वाले अमेरिकी नागरिकों के लिए सिक्योरिटी अलर्ट जारी किया है।

ज़्यादा सतर्क रहने की दी सलाह

जॉर्डन में अमेरिकी दूतावास ने मिडिल ईस्ट में अमेरिकी नागरिकों के लिए सिक्योरिटी अलर्ट जारी करते हुए लिखा, "फिलहाल मिडिल ईस्ट में मौजूद अमेरिकियों को सुरक्षा की जटिल स्थिति को देखते हुए ज़्यादा सतर्क रहना चाहिए। संभावित फ्लाइट कैंसिलेशन, एयरस्पेस बंद होने और यात्रा में रुकावटों के बारे में जानकारी रखें। अपनी फ्लाइट के रवाना होने का स्टेटस सीधे एयरलाइन से या क्वीन आलिया इंटरनेशनल एयरपोर्ट की वेबसाइट के ज़रिए पता करें।"

निर्देशों का पालन करने की दी सलाह

जॉर्डन में अमेरिकी दूतावास ने आगे लिखा, "ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के खिलाफ हमले किए हैं, जिनमें आम नागरिकों के एयरपोर्ट्स और अन्य ज़रूरी बुनियादी ढांचों पर हमले शामिल हैं, जिससे आम नागरिकों की जान गई है। इन हमलों के तेज़ी से बढ़ने की आशंका है। मिडिल ईस्ट की यात्रा करने वाले या वहाँ से आने वाले अमेरिकियों को एयरपोर्ट्स और एयरलाइन्स के कामकाज से जुड़ी जानकारी पर नज़र रखनी चाहिए। ईरान और ईरान का समर्थन करने वाले समूह विदेशों में या दुनियाभर में अमेरिका और अमेरिकियों से जुड़ी जगहों पर अमेरिकी हितों को निशाना बना सकते हैं, जिनमें अमेरिकी व्यवसाय और अन्य संस्थान शामिल हैं। हम अमेरिकी नागरिकों को याद दिलाते हैं कि ईरान ने मिडिल ईस्ट में होटलों, एयरपोर्ट्स और अन्य नागरिक ठिकानों सहित आम नागरिकों और ज़रूरी बुनियादी ढांचों पर हमले किए हैं। अमेरिकी नागरिकों को जॉर्डन सरकार से खास खतरों के बारे में जानकारी पर नज़र रखनी चाहिए और निर्देशों का पालन करना चाहिए, जिसमें सायरन और अन्य चेतावनियाँ शामिल हैं। कृपया अमेरिकी दूतावास की सभी यात्रा सलाह और निर्देशों पर भी नज़र रखें।"

कामकाज की स्थिति

अमेरिकी दूतावास अमेरिकी नागरिकों और वीज़ा सेवाओं के लिए खुला है।

क्या करें?

जॉर्डन में स्थित अमेरिकी दूतावास ने आगे बताया, "विदेश विभाग के 'स्मार्ट ट्रैवलर एनरोलमेंट प्रोग्राम' (STEP) में रजिस्टर करें। STEP में रजिस्टर करने से आपको सुरक्षा से जुड़ी ताज़ा जानकारी मिलती है और आपात स्थिति में अमेरिकी दूतावास के लिए आपसे संपर्क करना आसान हो जाता है। सार्वजनिक सुरक्षा दिशा-निर्देशों के लिए जॉर्डन के 'नेशनल सेंटर फॉर सिक्योरिटी एंड क्राइसिस मैनेजमेंट' की वेबसाइट देखें, जिसमें जॉर्डन में आपातकालीन सायरन के बारे में जानकारी दी गई है। अगर हवाई हमला होता है, तो कांच के दरवाज़ों, खिड़कियों और गिरी हुई चीज़ों से दूर रहें और आधिकारिक निर्देशों के लिए अपने फोन और समाचार माध्यमों पर नज़र रखें। अपने फोन को चार्ज रखें और आपातकालीन नंबरों को पहले से सेव करके रखें। अपने आस-पास के माहौल पर नज़र रखें। सभी प्रदर्शनों और बड़ी भीड़-भाड़ वाली जगहों से दूर रहें। ऐसी सभी जगहों से दूर रहें जहाँ भारी पुलिस बल तैनात हो। स्थानीय मीडिया पर नज़र रखें। स्थानीय अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें। अगर आपकी फ्लाइट प्रभावित होती है, तो फ्लाइट बदलने की जानकारी के लिए सीधे अपनी एयरलाइन से संपर्क करें। अमेरिका से जुड़ी सार्वजनिक जगहों पर सावधानी बरतें और सतर्क रहें। लो प्रोफाइल बनाए रखें।"

कैसे करें संपर्क?

जॉर्डन में अमेरिकी दूतावास से संपर्क करने के लिए काम के घंटों के दौरान इमरजेंसी के लिए +962 6 590-6000 फोन नंबर दिया गया है और काम के घंटों के बाद इमरजेंसी के लिए +962 6 590-6500 नंबर दिया गया है। ईमेल पर संपर्क करने के लिए Amman-ACS@state.gov उपलब्ध है। अमेरिकी डिपार्टमेंट ऑफ स्टेट कॉन्सुलर अफेयर्स कॉल सेंटर के लिए +1-202-501-4444 फोन नंबर का इस्तेमाल करें अगर विदेश से बात कर रहे हैं और अमेरिका या कनाडा से बात करने वालों के लिए 1-888-407-4747 फोन नंबर दिया गया है।