18 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमेरिका के हवाई में गोलीबारी, 4 लोगों की मौत और 2 घायल

Another Shooting Incident In USA: अमेरिका में गन वॉयलेंस का कहर जारी है और अब गोलीबारी का एक और मामला सामने आया है। यह मामला हवाई की होनोलूलू काउंटी के वायनाई का है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 2 Sep 2024, 11:38 AM IST

Shooting in Waianae of Hawaii

Shooting in Waianae of Hawaii

अमेरिका (United States of America) में गन वॉयलेंस (बंदूक की वजह से हिंसा) का कहर जारी है और रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। अमेरिका में आए दिन, कहीं न कहीं गोलीबारी होती रहती है और यह समस्या अमेरिका में काफी गंभीर है। अमेरिका में गन वॉयलेंस लंबे समय से चली आ रही समस्या है। न तो यह समस्या खत्म हो रही है और न ही इसके मामले कम हो रहे हैं। पब्लिक प्लेस हो या फिर प्राइवेट प्लेस, अमेरिका में गन वॉयलेंस के कहर से कोई भी जगह सुरक्षित नहीं है। अब अमेरिका में गोलीबारी का एक और मामला सामने आया है। यह घटना हवाई (Hawaii) राज्य की होनोलूलू (Honolulu) काउंटी के वायनाई (Waianae) में घटित हुई है।

देर रात हुई गोलीबारी

अमेरिका के हवाई राज्य में होनोलूलू काउंटी के वायनाई में शनिवार देर रात करीब 11:15 बजे एक घर में फैमिली गेट-टुगेदर के दौरान गोलीबारी का मामला सामने आया है।

4 लोगों की मौत और 2 घायल

गोलीबारी की इस घटना में 4 लोगों की मौत हो गई। इनमें गोली चलाने वाला शख्स भी शामिल था। 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति की अस्पताल में मौत हो गई। दोनों घायल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हैं।


मामले की जांच शुरू

गोलीबारी की यह घटना क्यों घटित हुई, इसके पीछे क्या वजह रही, इस बारे में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। होनोलूलू पुलिस ने इस बारे में जानकारी दी।

गन वॉयलेंस में नहीं हो रही कमी

गन वॉयलेंस अमेरिका में पिछले कुछ समय से नहीं, बल्कि लंबे समय से एक बड़ी समस्या रही है। अमेरिका में गन खरीदना उतना ही आसान है जितना भारत में सब्जी खरीदना। एक छोटा बच्चा भी अमेरिका में गन खरीद सकता है और वहाँ गन की खरीद पर कोई सख्त कानून नहीं है। ऐसे में अमेरिका में गन वॉयलेंस की वजह से हर साल बड़ी संख्या में लोगों की जान जाती हैं और इन मामलों में किसी तरह की कोई कमी देखने को नहीं मिल रही।

यह भी पढ़ें- बांग्लादेश में भारी बारिश और बाढ़ के चलते अब तक 59 लोगों ने गंवाई अपनी जान