26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 6 देशों पर टैरिफ लगाने की घोषणा, जानें किस देश पर कितना लगाया

New Trump Tariff Announced: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ही साउथ कोरिया और जापान सहित 14 देशों पर टैरिफ लागू किया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Ashib Khan

•

Updated: 9 Jul 2025, 10:54 PM IST

donald trump (Photo-IANS)

New Trump Tariff Announced: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को अल्जीरिया, ब्रुनेई, इराक, लीबिया, मोल्दोवा और फिलीपींस सहित छह देशों पर टैरिफ लगाने की घोषणा की है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ब्रुनेई और मोल्दोवा पर 25 प्रतिशत, अल्जीरिय, इराक, लीबिया पर 30 प्रतिशत और फिलीपींस पर 20 प्रतिशत टैरिफ लगाएगा। यह आदेश आने वाले 1 अगस्त से लागू हो जाएगा। ट्रंप प्रशासन ने इन टैरिफों को राष्ट्रीय हितों और व्यापार घाटे को कम करने के लिए जरूरी बताया है।

किन देशों पर कितना टैरिफ

देशटैरिफ
फिलीपींस20 प्रतिशत
ब्रुनेई25 प्रतिशत
मोल्दोवा25 प्रतिशत
इराक30 प्रतिशत
अल्जीरिया30 प्रतिशत
लीबिया30 प्रतिशत

14 देशों पर लागू किया था टैरिफ

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ही साउथ कोरिया और जापान सहित 14 देशों पर टैरिफ लागू किया था। यह कदम अमेरिका और उभरती अर्थव्यवस्थाओं के बीच व्यापारिक तनाव को और बढ़ा सकता है।

टैरिफ लगाने का बताया ये कारण

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पत्र में कहा ये टैरिफ कई वर्षों से चली आ रही टैरिफ और गैर-टैरिफ नीतियों तथा व्यापार बाधाओं को दूर करने के लिए आवश्यक हैं, जिनके कारण संयुक्त राज्य अमेरिका के विरुद्ध ये अस्थाई व्यापार घाटा उत्पन्न हो रहा है। यह घाटा हमारी अर्थव्यवस्था और वास्तव में, हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा है।

‘नए शुल्कों में दी जाएगी छूट’

अमेरिका के व्यापार के लिए खुले रहने पर ज़ोर देते हुए ट्रंप ने स्पष्ट किया कि यह निष्पक्ष और संतुलित होना चाहिए। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय निर्माताओं को भी शांति प्रस्ताव दिया और आश्वासन दिया कि जो कंपनियाँ अपनी उत्पादन सुविधाएं अमेरिकी धरती पर स्थानांतरित करने को तैयार हैं, उन्हें नए शुल्कों से छूट दी जाएगी।

वैश्विक बाजार में चिंता का माहौल

बता दें कि अमेरिका का राष्ट्रपति बनने बनने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने विभिन्न देशों के सामानों पर टैरिफ लगाने के अलावा स्टील, एल्युमीनियम और ऑटोमोबाइल पर भी क्षेत्र-विशिष्ट शुल्क लगा दिया है। अब वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता और चिंता का माहौल है, क्योंकि व्यापारिक नीतियों में बदलाव अंतरराष्ट्रीय कारोबार को प्रभावित कर सकते हैं।