पिछले कुछ महीने से अमेरिका और ब्रिटेन का यमन के हूती विद्रोही संगठनों के साथ संघर्ष चल रहा है। दोनों पक्ष एक दूसरे पर हमले भी कर रहे हैं। यमन के हूती संगठन जहाँ अमेरिका और ब्रिटेन के जहाजों निशाना बना रहे हैं तो अमेरिका और ब्रिटेन भी साथ मिलकर बदला लेने के लिए हूती संगठनों पर हमले कर रहे हैं। लाल सागर में अमेरिका और ब्रिटेन के कई जहाज चलते हैं और हूतियों ने इन्हें भी निशाना बनाया और अमेरिका ने ब्रिटेन के साथ मिलकर इसका बदला भी लिया। अब हाल ही में अमेरिका ने हूती संगठनों के खिलाफ एक बड़ा फैसला लिया है।