5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमेरिका का बड़ा खुलासा, चीन की मिसाइलों में ईंधन की जगह भरा हुआ है पानी

USA Makes Big Revelation About China: अमेरिका ने हाल ही में चीन के बारे में एक चौंका देने वाला खुलासा किया है। क्या है अमेरिका का चीन के बारे में यह खुलासा? आइए जानते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 8 Jan 2024, 10:56 AM IST

chinese_missiles.jpg

Chinese missiles

चीन (China) की सेना को दुनिया की सबसे शक्तिशाली सेनाओं में से एक माना जाता है। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Xi Jinping) ने पिछले कुछ साल में देश की सेना को मज़बूत बनाने के लिए कई प्रयास किए हैं। साथ ही सेना के लिए देश में हथियाओं की संख्या भी बढ़ा दी है। साथ ही चीन की सेना में सैनिकों की भी कमी नहीं है। पर इसी बीच चीन की सेना और मिसाइलों के बारे में चौंका देने वाला खुलासा सामने आया है।


चीन की मिसाइलों में भरा है पानी, अमेरिका ने किया खुलासा

अमेरिका (United States Of America) की खुफिया एजेंसियों ने हाल ही में एक बड़ा खुलासा किया है। अमेरिकी ख़ुफ़िया एजेंसियों ने चीन की सैन्य शक्ति पर सवाल उठाते हुए दावा किया है कि चीन की मिसाइलों में ईंधन की जगह पानी भरा हुआ है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में भी इस बात का ज़िक्र किया गया है कि अमेरिकी खुफिया एजेंसी ने इस बात का दावा किया है कि चीन की मिसाइलों में ईंधन नहीं, बल्कि पानी भरा है। अमेरिका का यह दावा काफी चौंकाने वाला तो है ही, साथ ही चीन की सैन्य शक्ति पर सवाल भी खड़ा करता है।


चीन की सेना में फैला हुआ है भ्रष्टाचार

अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने इस बात का भी खुलासा किया कि चीन की सेना में भरष्टाचार फैला हुआ है। जिनपिंग चीन की सेना को आधुनिक और ज़्यादा शक्तिशाली बनाने के लिए काफी प्रयास कर रहे हैं, पर इसके बावजूद सेना में फैले भ्रष्टाचार की वजह से चीन की सैन्य शक्ति पर असर पड़ रहा है। जिनपिंग ने पिछले कुछ महीनों में अपनी सेना के कई वरिष्ठ अधिकारियों को भी हटाया है। अभी भी कई वरिष्ठ अधिकारियों की जांच हो रही है। इन सभी पर भ्रष्टाचार का आरोप है। भ्रष्टाचार की वजह से चीन की सेना को काफी नुकसान हो रहा है।

यह भी पढ़ें- इमरान खान की पीटीआई पार्टी के 76% उम्मीदवारों के नामांकन को मिला ग्रीन सिग्नल