
Vladimir Putin, Kim Jong Un, Volodymyr Zelenskyy and Joe Biden
रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच युद्ध को 32 महीने पूरे हो चुके हैं, लेकिन अभी भी युद्ध जारी है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने यूक्रेन पर कब्ज़ा करने के इरादे से 24 फरवरी, 2022 को अपनी सेना को जंग छेड़ने का आदेश दे दिया था। तभी से दोनों देशों के बीच युद्ध चल रहा है। इस युद्ध की वजह से यूक्रेन को अब तक जान-माल का भारी नुकसान उठाना पड़ा है। साथ ही यूक्रेन के कई शहर भी तबाह हो चुके हैं। पर लगातार मिल रहे इंटरनेशनल सपोर्ट की वजह से यूक्रेनी आर्मी का हौसला बना हुआ है और वो रूसी आर्मी के खिलाफ डटकर सामना कर रही है। लेकिन जल्द ही इस युद्ध में एक बड़ा मोड़ आ सकता है।
नॉर्थ कोरिया की एंट्री
रूसी राष्ट्रपति पुतिन और नॉर्थ कोरिया (North Korea) के राष्ट्रपति किम जोंग उन (Kim Jong Un) पिछले कुछ समय में अच्छे दोस्त बन गए हैं। दोनों ने एक-दूसरे के देश के दौरे पर भी गए थे और दोनों ने सैन्य मामलों में पार्टनरशिप पर भी मुहर लगाईं थी। ऐसे में नॉर्थ कोरिया ने यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में इस्तेमाल के लिए रूस को हथियार भी दिए थे। लेकिन अब इस युद्ध में नॉर्थ कोरिया की भी एंट्री हो रही है। जानकारी के अनुसार नॉर्थ कोरिया के करीब 10,000 सैनिक रूस पहुंच चुके हैं और वहाँ ट्रेनिंग ले रहे हैं। ट्रेनिंग के बाद ये सैनिक युद्ध में रूस का हिस्सा ले सकते हैं।
अमेरिका ने भी दी चेतावनी
अमेरिका (United States Of America) इस युद्ध में यूक्रेन का सबसे बड़ा मददगार रहा है और उसने यूक्रेन की बहुत मदद की है। युद्ध में नॉर्थ कोरिया के सैनिकों का रूस का साथ देने की बात से अमेरिका ने भी चेतावनी दे दी है कि अगर ऐसा होता है तो अमेरिका यूक्रेन से अमेरिकी हथियारों के रूस पर हमले के लिए इस्तेमाल पर लगी पाबंदियों को हटा लेगा।
यह भी पढ़ें- सऊदी अरब में बनेगी दुनिया की सबसे बड़ी बिल्डिंग ‘मुकाब’, जानिए क्या होगा खास
Updated on:
30 Oct 2024 11:17 am
Published on:
30 Oct 2024 09:55 am
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
