एयरलाइंस अब जांच कर रही है कि यह फिल्म कैसे चुनी गई। एक यात्री ने सोशल मीडिया पर लिखा, फिल्म को रोकना, आवाज कम करना या बंद करना असंभव था। सबसे बुरी बात यह कि फिल्म बेहद अश्लील थी। फिल्म बदलने में करीब एक घंटा लग गया। एक अन्य यात्री ने कहा, यह सभी के लिए असहज था। खासकर विमान में सवार परिवारों और बच्चों के लिए।