रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच 24 फरवरी, 2022 से चल रहे युद्ध को 2 साल पूरे होने वाले हैं। रूस केराष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के आदेश पर यह युद्ध शुरू हुआ था और अभी भी जारी है। पर क्या आपको पता है कि यह युद्ध रुक सकता था? जी हाँ, आपने सही पढ़ा। रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने हाल ही में इस युद्ध के बारे में एक बड़ा और चौंका देने वाला खुलासा किया है।