
नई दिल्ली।
अमरीका की एक महिला सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हो रही है। महिला पर सोशल मीडिया यूजर्स बुरी तरह भड़क गए क्योंकि उसने अजीबो-गरीब फोटोशूट कराया।
यह सब तब हुआ जब महिला अपने पिता के शव के सामने खड़ी हुई और उसने ग्लैमरस पोज देते हुए फोटोशूट करवाया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यहां हाल ही में एक महिला की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसने उसने अपने पिता के अंतिम संस्कार के वक्त खिंचवाया है।
उसने इस दौरान कई फोटो खिंचवाए, आश्चर्य की बात यह है कि इस दौरान वह अपने पिता की लाश के सामने खड़ी हुई थी। फोटो में दिख रहा है कि वह बेहद ग्लैमरस अंदाज में है। इस दौरान महिला के पीछे उसके पिता की लाश एक कास्केट में रखी नजर आ रही है। पीछे से उनका हाथ दिख रहा है।
इतना ही नहीं महिला ने इस फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया था जहां से इसे रेडिट पर एक ग्रुप में शेयर किया गया। तब से ही महिला की यह फोटो वायरल हो गई और लोग इस पर भड़क गए। लोगों का मानना है कि यह पिता की लाश के प्रति महिला का बेहद ही अनुचित व्यवहार है।
रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र है कि कुछ लोगों ने यह भी देखा कि महिला के पिता के कास्केट पर अमेरिकी झंडा नजर आने से लोग ये अंदाजा लगा रहे हैं कि वो सेना के पूर्व जवान रहे होंगे। हालांकि रिपोर्ट में इस बता की पुष्टि नहीं है। फिलहाल इस वायरल फोटो पर लोग बुरी तरह भड़के हुए हैं और महिला की आलोचना कर रहे हैं।
Updated on:
28 Oct 2021, 1:52 PM IST
Published on:
28 Oct 2021, 1:44 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.