10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gupt navratri: लगातार 9 दिन कर लें ये सिद्ध पाठ, दुर्गा सप्तशती के बराबर मिलेगा फल

इस पाठ को करने से जातक को दुर्गा सप्‍तशती के संपूर्ण पाठ का फल प्राप्‍त हो जाता है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Tanvi Sharma

•

Updated: 3 Jul 2019, 5:32 PM IST

gupt navratri

Gupt navratri: लगातार 9 दिन कर लें ये सिद्ध पाठ, दुर्गा सप्तशती के बराबर मिलेगा फल

आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि ( gupt navratri ) शुरू हो चुकी है। नवरात्रि में देवी दुर्गा की उपासना की जाती है और उनको प्रसन्न किया जाता है। मां दुर्गा की पूजा कर सप्तशती का पाठ किया जाता है। दुर्गा सप्तशती पाठ ( Durga Saptshati ) बहुत चमत्कारी व पुण्यकारी माना जाता है। नवरात्रि ( navratri ) के नौ दिनों में सच्चे मन से दुर्गा जी की पूजा करने से मनोकामनाओं की पूर्ति का आशीर्वाद प्राप्त होता है। दुर्गा सप्तशती का पाठ करना अत्यंत लाभकारी होता है, लेकिन इस पाठ को करने में करीब 3 घंटे का समय लगता है और आजकल के भागदौड़ भरे जीवन में लोगों के पास समय का अभाव होता जा रहा है। कई लोग अपने व्यस्तता के चलते पाठ करने का पुण्य नहीं ले पाते।

Gupt navratri: गुप्त नवरात्रि शुरू, चमत्कारी शक्तियां पाने के लिए ऐसे करें देवी की पूजा

लेकिन ज्योतिषशास्त्र में इसका सरल व अद्भुत उपाय है। जिससे की आप आसानी से दुर्गा सप्तशती के पाठ का पुण्य प्राप्त कर सकते हैं। पुराणों में बताया गया है कि एक बार भगवान शिव ने माता पार्वती को एक उपाय बताया था। उन्‍होंने बताया था कि कुंजिकास्‍त्रोत का पाठ करने से जातक को दुर्गा सप्‍तशती के संपूर्ण पाठ का फल प्राप्‍त हो जाता है। उन्‍होंने माता पार्वती को यह भी बताया था कि कुंजिका स्‍त्रोत के सिद्ध किए हुए मंत्र को कभी किसी का अहित करने के लिए नहीं प्रयोग करना चाहिए। ऐसा करने से उसी व्‍यक्ति का अहित हो जाता है। वहीं सच्चे मन से यदि अच्छे कार्य के लिए यह पाठ किया जाए तो जातक को सफलता मिलती है और मनोकामना भी पूरी होती है।

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र पाठ

पाठमात्रेण संसिद्ध् येत् कुंजिकास्तोत्रमुत्तमम् ॥4॥

॥ इति मंत्रः॥