शिव पूजा के बाद जरूर पढ़ें ये आरती, वरना अधूरी रह जाएगी आपकी पूजा, नहीं मिलेगा पुण्य
सावन माह ( sawam month ) शुरू होने वाला है। इस पवित्र माह में सभी शिव भक्त शिव जी की पूजा ( shiv puja ) करते हैं। शिव जी ( Sawan 2019 ) का अभिषेक पूजा विधि विधान से किया जाता है और उन्हें प्रसन्न किया जाता है। क्योंकि शिव जी बहुत जल्दी प्रसन्न होने वाले देवता है। वे अपने भक्तों की सभी मनाकामनाएं जल्द पूरी कर देते हैं। इसके साथ ही सावन माह (month of sawan ) में शिव पूजा के अलावा कई भक्त शिवाष्टक, शिव चालीसा का पाठ भी करते हैं। वहीं पंडित रमाकांत मिश्रा बताते हैं की शिव जी की पूजा-अर्चना के बाद आरती भी जरूर करना चाहिए। शास्त्रों के अनुसार महादेव की आरती करने से उनकी कृपा हमेशा बनी रहती है और शिव जी इस आरती ( shiv aarti ) से मनुष्य को संपूर्ण गृहस्थ सुख प्राप्त होता है। पंडित जी के अनुसार पूजा के बाद आरती ना करने से आपकी पूजा पूर्ण नहीं होती और आपको पूजा का पूरा पुण्य भी प्राप्त नहीं होती। तो आइए पढ़ें ये महादेव आरती....