7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज इन राशियों पर रहेगी गणपति की कृपा, हो जाएंगे निहाल

नौकरी में अच्छे प्रस्ताव मिलने से आत्मविश्वास बढेगा। रुका पैसा मिलेगा।

2 min read
Google source verification

image

Sunil Sharma

Nov 15, 2017

भगवान को दूर्वा मोदक आदि भेंट कर उन्हें मनाना चाहिए और प्रार्थना करनी चाहिए

भगवान को दूर्वा मोदक आदि भेंट कर उन्हें मनाना चाहिए और प्रार्थना करनी चाहिए

हस्त ‘क्षिप्र व तिङ्र्यंमुख’ संज्ञक नक्षत्र दोपहर बाद १.४६ तक, तदुपरान्त चित्रा ‘मृदु व तिङ्र्यंमुख’ संज्ञक नक्षत्र है। प्रीति नामक योग रात्रि ९.१९ तक, इसके बाद आयुष्मान नामक योग है।

मेष
आकस्मिक यात्रा के योग हैं। संतों का सान्निध्य प्राप्त हो सकता है। उत्साह और उमंग का वातावरण रहेगा। महत्व के कार्य सिद्ध होंगे। समाज में आपका प्रभाव बढ़ेगा।

वृषभ
जीवन शैली में बदलाव लाना जरूरी है। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। कार्यक्षेत्र में वांछित प्रगति की संभावना है। व्यापार में नई योजनाओं का शुभारंभ होगा।

मिथुन
साझेदारी में लाभ के योग हैं। कार्यक्षेत्र में शुभ संदेश प्राप्त होंगे। साहस, पराक्रम बढ़ेगा। जीवनसाथी से सहयोग-समर्थन मिलेगा। व्यवसाय में उन्नति होगी।

कर्क
वाणी मधुरता का होना बेहद जरूरी है। क्रोध, उत्तेजना पर संयम रखें। आवास संबंधी समस्या रह सकती है। लाभ बढऩे से निवेश एवं बचत में वृद्धि होगी। भवन बदलने के योग हैं।

सिंह
कार्यस्थल पर चल रहे मनमुटाव आज ख़त्म हो सकते हैं। संतान के व्यवहार से मन दुखी होगा। व्यापार, नौकरी के सिलसिले में की गई यात्राएं लाभदायक होंगी।

कन्या
नौकरी में अच्छे प्रस्ताव मिलने से आत्मविश्वास बढेगा। रुका पैसा मिलेगा। कामकाज में सुधार के योग हैं। रचनात्मक कार्यों का प्रतिफल मिलेगा। सामाजिक कार्यों में सीमित रहना चाहिए।

तुला
विदेश जाने में अवरोध हो सकता है। मित्रों के सहयोग से अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। नई योजनाएं सफल होंगी। धैर्य, संयम रखकर काम करें। व्यापार में लाभदायक सौदे होने के योग हैं।

वृश्चिक
यात्रा से लाभ होगा। माता का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पारिवारिक समस्याओं से उबर सकेंगे। कार्य में आशातीत सफलता मिलेगी। लापरवाही हानिकारक होगी। क्रोध पर नियंत्रण जरूरी है।

धनु
समय अनुकूल चल रहा है। राज्यपक्ष से लाभ एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा। नए परिचय फायदेमंद होंगे। संतान से खट.पट हो सकती है।

मकर
आर्थिक लाभ होगा। कारोबार में लाभदायी परिवर्तन की संभावना है। धार्मिक यात्रा के योग हैं। आध्यात्मिक क्षेत्र में विशिष्ट अनुभव से मन में उत्साह रहेगा।

कुम्भ
कोई भी निर्णय लेने से पूर्व किसी योग्य व्यक्तिकी सलाह लाभदायक सिद्ध होगी। नौकरी में पदोन्नति व स्थानांतरण के योग बनेंगे। वाहन सावधानी से चलाएं।

मीन
दिन उत्तम है। आर्थिक लाभ होगा। जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता आएगी। नए कार्यकलापों में सफलता मिलने के योग बनते हैं। किसी की आलोचना न करें।