4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारतीय WWE रेसलर की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ का धांसू ट्रेलर हुआ रिलीज, दिग्गज अमिताभ बच्चन के साथ दिखा जलवा

भारतीय WWE सुपरस्टार की नई फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। सोशल मीडिया पर इस सुपरस्टार ने ट्रेलर पोस्ट कर खुशी जताई। फिल्म में एक खास अंदाज में ये नजर आ रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 15 Jun 2022, 3:46 PM IST

indian wwe star Saurav Gurjar sanga movie Brahmastra amitabh bachchan nxt

NXT में काम कर रहे हैं सांगा

WWE में इस समय कई भारतीय सुपरस्टार काम कर रहे हैं। NXT ब्रांड में सौरभ गुर्जर धमाल मचा रहे हैं। सांगा नाम से वो काम कर रहे हैं। सांगा रेसलिंग के अलावा कई फिल्मों में भी अपना जलवा दिखा चुके हैं। खैर अब वो एक धमाकेदार बॉलीवुड फिल्म ब्रह्मास्त्र में भी नजर आएंगे। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। सौरभ ने भी अपने सोशल मीडिया एकाउंट में इस फिल्म का ट्रेलर पोस्ट किया।

शानदार किरदार निभाएंगे सौरभ गुर्जर

ब्रह्मास्त्र का ट्रेलर फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। इसमें फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया और दिग्गज अमिताभ बच्चन भी मुख्य किरदार में नजर आएंगे। आपको बता दें रेसलर सौरभ गुर्जर इस फिल्म में भावेश सिंह का किरदार निभा रहे हैं। ट्रेलर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म पौराणिक कथाओं पर बेस्ड है। साउथ के फेमस एक्टर नागार्जुन और मौनी रॉय भी इस फिल्म में नजर आ रही है। इस फिल्म को पूरा होने में करीब 9 साल लगे हैं। फिल्म ब्रह्मास्त्र इसी साल 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें- 3 भारतीय खिलाड़ी जो साउथ अफ्रीका के खिलाफ चौथे टी-20 मैच के प्लेइंग इलेवन से बाहर हो सकते हैं

NXT में सौरभ बहुत अच्छा काम कर रहे हैं

सौरभ गुर्जर पहले वीर महान के साथ ही काम करते थे लेकिन फिर दोनों अलग हो गए थे। वीर महान मेन रोस्टर में आ गए और सौरभ गुर्जर कुछ समय के लिए WWE में नहीं दिखे। सौरभ ने इसके बाद NXT में कदम रखा। पहले वो एक रेसलर के बॉडीगार्ड के रूप में नजर आए लेकिन बाद में उन्हें अलग कर दिया गया था। अब सौरभ सिंगल मैच ही लड़ रहे हैं। सौरभ का लुक इस बार काफी भयंकर लग रहा है। पहले उन्हें हार मिली लेकिन बाद में जीत भी मिली। खैर ब्रह्मास्त्र का ट्रेलर सौरभ ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट में डाला और कैप्शन में एक लम्बे समय के इंतजार के बाद लिखा। इस फिल्म को बनने में काफी लंबा समय लगा है और शायद सौरभ भी इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

ये भी पढ़ें- भारतीय रेसलर वीर महान ने WWE रिंग में तबाही मचाने का किया ऐलान, कहा-किसी से समझौता नहीं करूंगा