4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

3 भारतीय खिलाड़ी जो साउथ अफ्रीका के खिलाफ चौथे टी-20 मैच के प्लेइंग इलेवन से बाहर हो सकते हैं

तीसरा टी-20 मुकाबला टीम इंडिया ने जीत लिया है। अभी भी टीम इंडिया सीरीज अपने नाम कर सकती है। तीसरे मुकाबले में भी कुछ खिलाड़ियों का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। इन खिलाड़ियों को चौथे मुकाबले में बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 15 Jun 2022, 2:10 PM IST

ind vs sa 4th t20 match indian team three change rishabh pant

कौन होगा बाहर?

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच टी-20 मैचों की सीरीज के पहले दो मुकाबले अफ्रीकी टीम ने जीते। तीसरे टी-20 मैच में टीम इंडिया ने वापसी की और अफ्रीका को 48 रन से हरा दिया। अब सीरीज में दो मुकाबले बचे हैं। अगर भारतीय टीम को सीरीज जीतनी है तो फिर अंतिम दोनों मुकाबले जीतने होंगे। तीसरे टी-20 मैच टीम इंडिया ने जीत हासिल की लेकिन कुछ खिलाड़ियों का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। ऐसे में चौथे टी-20 मुकाबले में प्लेइंग इलेवन में बदलाव हो सकते हैं। इन तीन खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।


1) आवेश खान

खान ने अभी तक तीनों टी-20 मुकाबले खेले लेकिन उन्होंने कुछ खास गेंदबाजी नहीं की। तीसरे टी-20 में भी आवेश खान ने चार ओवर में 35 रन दिए और कोई भी विकेट वो नहीं ले पाए। बेंच पर अर्शदीप और उमरान मलिक बैठे हुए है। इन दोनों को अभी तक मौका नहीं मिला है। चौथे मुकाबले में आवेश खान की जगह उमरान मलिक को मौका दिया जा सकता है।

2) अक्षर पटेल

तीनों टी-20 मुकाबलों में अक्षर पटेल को एक ऑलराउंडर के रूप में खिलाया गया। गेंदबाजी में वो फ्लॉप भी रहे हैं। पंत ने उनका इस्तेमाल पॉवरप्ले में भी किया लेकिन सफलता नहीं मिली। अक्षर पटेल की जगह वेंकटेश अय्यर को अगले मुकाबले में मौका दिया जा सकता है। अय्यर बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी कमाल दिखा सकते हैं। अक्षर पटले ने दूसरे टी-20 में एक और तीसरे टी-20 में एक विकेट लिया था। हालांकि इकॉनमी उनकी इस दौरान ज्यादा रही।

3) श्रेयस अय्यर

अय्यर ने पहले टी-20 मैच में अच्छी पारी खेली थी लेकिन दूसरे और तीसरे टी-20 में वो फेल रहे। तीसरे नंबर पर अय्यर बल्लेबाजी करने आते हैं और उनके पास बड़ी जिम्मेदारी होती है। तीसरे टी-20 में भी गायकवाड़ और किशन ने अच्छी शुरूआत दी थी लेकिन अय्यर इसे आगे नहीं ले जा पाए और आउट हो गए। अय्यर की जगह दीपक हुडा को अब जगह दी जा सकती है। दीपक गेंदबाजी में भी दम दिखा सकते हैं।

ये भी पढ़ें- भारतीय रेसलर वीर महान ने WWE रिंग में तबाही मचाने का किया ऐलान, कहा-किसी से समझौता नहीं करूंगा