scriptभारतीय ‘विलन’ Veer Mahaan बनेंगे WWE के अगले चैंपियन, रिंग में 7 रेसलर्स को कर चुके हैं अधमरा | Patrika News

भारतीय ‘विलन’ Veer Mahaan बनेंगे WWE के अगले चैंपियन, रिंग में 7 रेसलर्स को कर चुके हैं अधमरा

locationनई दिल्लीPublished: May 26, 2022 10:15:11 pm

Submitted by:

Joshi Pankaj

रॉ में नए गिमिक में डेब्यू के बाद से वीर महान ने कुछ सुपरस्टार्स का बुरा हाल कर दिया है। इसमें कुछ लोकल रेसलर्स भी शामिल है। जानिए वीर महान ने किन सुपरस्टार्स को पटखनी दी।

indian wwe wrestler veer mahaan assaulted 7 superstar after return

वीर महान का धमाल

WWE रिंग में रेसलमेनिया के बाद हुई रॉ में भारतीय सुपरस्टार वीर महान ने एंट्री की थी। नए गिमिक के साथ उनकी वापसी हुई और भारतीय फैंस को मजा आया। इसके बाद वो हर हफ्ते रॉ में धमाल मचा रहे हैं। लोकल रेसलर्स की तो उन्होंने बुरी हालत कर दी है। WWE ने भी वीर महान को पुश देना शुरू कर दिया है। अब ऐसा लग रहा है कि वीर महान को फ्यूचर में भी तगड़ा पुश मिलेगा।
वीर महान का कैरेक्टर इस समय कुछ अलग है। एक खतरनाक विलन के रूप में वो नजर आ रहे हैं। रिंग में जो भी आया उसे उन्होंने तहस नहस कर दिया। वीर महान ने रिंग में लगातार जीत हासिल की और उसके बाद भी अपने प्रतिद्वंदी को बुरी तरह पीट दिया। वीर के प्रदर्शन पर नजर डाली जाए तो वो अभी तक 7 रेसलर्स का बुरा हाल कर चुके हैं। वीर महान ने जब वापसी की तो सबसे पहले उन्होंने रे मिस्टीरियो और उनके बेटे डॉमिनिक मिस्टीरियो पर अटैक किया। खासतौर पर डॉमिनिक को उन्होंने निशाना बनाया। डॉमिनिक के साथ उनका मुकाबला भी हुआ और आसानी से जीत हासिल कर ली। डॉमिनिक इस मुकाबले में वीर का कुछ नहीं कर पाए।

ये भी पढ़ें- IPL में MS Dhoni, Rohit Sharma, Virat Kohli हुए 150 करोड़ के पार, कमाई जानकर आप हो जाएंगे हैरान
https://twitter.com/VeerMahaan/status/1526415278221012994?ref_src=twsrc%5Etfw

वीर महान का जलवा

रे मिस्टीरियो और डॉमिनिक मिस्टीरियो की हालत खराब करने के बाद वीर महान ने लोकल रेसलर्स पर हमला बोला। उन्होंने जैफ ब्रूक्स, सेम समोथर्स, बर्ट हेंसन और फ्रेंक लोमैन को भी हराया। इन लोकल रेसलर्स की तो वीर ने हालत खराब कर दी थी। वीर ने दिखा दिया कि इस बार वो किसी को छोड़ने वाले नहीं है। वीर ने इसके बाद मुस्तफा अली को भी अपना शिकार बनाया। सिंगल मैच में वीर महान ने अली को हराया। इस मैच में द मिज ने वीर महान का साथ दिया। खैर वीर महान की राइवलरी इस समय मिस्टीरियो फैमिली के साथ शुरू हो गई है। अब ये राइवलरी बहुत आगे तक जाएगी।

ये भी पढ़ें- 3 बड़े खिलाड़ी जिन्हें खराब प्रदर्शन की वजह से लखनऊ की टीम रिलीज कर सकती है
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो