
फोटो क्रेडिट- WWE
समरस्लैम से पहले रॉ का अंतिम एपिसोड बहुत मजेदार रहा। फैंस को अच्छी स्टोरीलाइन्स यहां देखने को मिली। सभी सुपरस्टार्स ने एक्शन दिखाया। रोमन रेंस भी इस बार नजर आए। रॉ में बहुत लंबे समय बाद वो दिखे। इस वजह से फैंस थोड़ा खुश दिखे। भारतीय फैंस खुश नहीं हुए होंगे क्योंकि एक बार फिर वीर महान नजर नहीं आए। उनके साथ क्या हो रहा है ये किसी को समझ नहीं आ रहा है। शो में इस हफ्ते कुछ अच्छे मैच और सैगमेंट्स देखने को मिले। मेन इवेंट में भी बहुत बवाल देखने को मिला। फैंस को एक अच्छे एपिसोड का इंतजार समरस्लैम से पहले का था और ऐसा ही हुआ। अब समरस्लैम में भी बहुत मजा फैंस को इस हफ्ते आएगा। आइए आपको बताते हैं इस बार शो में क्या-क्या हुआ।
1) शुरूआत में लोगन पाल और द मिज का वीडियो दिखाया गया। जिसमें दोनों ने एक दूसरे के ऊपर बुरी तरह हमला किया। पाल इस बार द मिज के ऊपर भारी पड़े।
2) रोमन रेंस, द उसोज, और पॉल हेमन नजर आए। रोमन रेंस और पॉल हेमन ने ब्रॉक लैसनर की जमकर बेइज्जती की। हेमन ने कहा कि समरस्लैम में लैसनर की हार होगी और रोमन को चैंपियन के रूप में 700 दिन हो जाएंगे। इसके बाद ऑस्टिन थ्योरी भी मनी इन द बैंक ब्रीफकेस के साथ नजर आए। रेंस ने थ्योरी का मजाक बनाया। अंत में स्टेज पर द उसोज ने थ्योरी को जबरदस्त किक मारी।
3) मैकइंटायर और थ्योरी का मैच हुआ लेकिन इस मैच में बज, रिज हॉलैंड, शेमस, बॉबी लैश्ले ने दखल दे दिया। इसके बाद लैश्ले, मैकइंटायर का मुकाबला शेमस और थ्योरी के साथ हुआ। लैश्ले और मैकइंटायर की जीत हुई।
4) रे मिस्टीरियो ने WWE में 20 साल पूरे होने का जश्न मनाया। इसके बाद रे और डॉमिनिक का मुकाबला डेमियन प्रीस्ट और फिन बैलर के साथ हुआ। मिस्टीरियो फैमिली की इस मैच में जीत हुई।
यह भी पढ़ें- WWE SummerSlam 2022 के मैच: वीर महान मचाएंगे तबाही
5) बैकी लिंच और बियांका ब्लेयर के बीच समरस्लैम में मैच होगा। दोनों ने एक दूसरे के ऊपर आरोप लगाए। बैकी लिंच ने बियांका ब्लेयर के ऊपर अटैक किया। इसका जवाब भी बियांका ब्लेयर ने दिया। ऑफिशियल्स को आकर दोनों को रोकना पड़ा।
6) एलेक्सा ब्लिस और डूड्राप के बीच भी मैच हुआ। इस मैच में डूड्राप के साथ निकी एएसएच भी थी। हालांकि एलेक्सा ब्लिस ने शानदार जीत हासिल की।
7) द मिज और लोगन पाल के बीच फिर से सैगमेंट हुआ। पाल ने उनकी बेइज्जती की। इसके बाद मिज की बीवी मरीस भी आई। द मिज ने भी एंट्री की। पाल के ऊपर पीछे से सिएम्पा के ऊपर अटैक कर दिया। द मिज ने इसका फायदा उठाया और पाल की हालत खराब कर दी।
8) एजे स्टाइल्स और डॉल्फ जिगलर का मुकाबला अल्फा अकेडमी के साथ हुआ। ये मैच काफी अच्छा रहा और स्टाइल्स, जिगलर ने जीत हासिल की।
यह भी पढ़ें- भारतीय रेसलर वीर महान ने WWE रोस्टर के खिलाफ लगाई दहाड़
9) वीर महान इस हफ्ते गायब रहे। WWE ने फिर से उन्हें नहीं दिखाया। समरस्लैम में भी अब वो नजर नहीं आएंगे। ये बुरी खबर है। WWE कुछ गलत अब वीर महान के साथ कर रहा है। उनकी टीवी पर ना आना कुछ और संकेत दे रहा है। समरस्लैम से पहले अंतिम एपिसोड में वीर को ना दिखाकर WWE ने भारतीय फैंस को धोखा दिया है।
10) मेन इवेंट में रोमन रेंस, द उसोज का मुकाबला रिडल, स्ट्रीट प्राफिट्स के साथ हुआ। ये मैच काफी अच्छा रहा और बहुत एक्शन देखने को मिला। रोमन रेंस ने अंत में रिडल को स्पीयर मारकर अपनी टीम ब्लडलाइन को जीत दिलाई। सैथ रॉलिंस ने आकर इसके बाद रिडल के ऊपर खतरनाक अटैक भी किया।
Published on:
26 Jul 2022 08:31 am
