WWE के हर महीने बड़े इवेंट होते हैं। साल में चार सबसे बड़े इवेंट किए जाते हैं। इसमें से एक को समरस्लैम कहा जाता है। इस साल 30 जुलाई को ये होगा। WWE इसकी तैयारी में इस समय लगा हुआ है। बड़े मैच भी तय कर दिए गए है। फैंस को इस बार बहुत मजा आएगा। भारतीय फैंस जरूर निराश होंगे क्योंकि वीर महान का कोई मैच नहीं होगा। हालांकि वीर महान किसी मैच के बीच में आकर बवाल जरूर मचा सकते हैं। कुछ चैंपियनशिप मैच भी होंगे और इनमें बदलाव भी हो सकता है। कुछ ना कुछ सरप्राइज फैंस को हर साल दिया जाता है तो इस साल भी ऐसा ही होगा। विंस मैकमैहन रिटायर हो गए है तो अब स्टेफनी और ट्रिपल एच के पास जिम्मेदारी है। आइए आपको बताते हैं इस बार कौन-कौन से मैच होंगे।