टैंकर की दूसरे वाहन से हुई टक्कर
स्थानीय मीडिया के अनुसार, कांगो के पश्चिमी हिस्से में शनिवार को एक राजमार्ग पर तेल के एक टैंकर की दूसरे वाहन से टक्कर हो गई। इस हादसे के बाद उसमें आग लग गई। आग में झुलसकर 50 लोगों की जान चली गई जबकि 100 लोगों का ईलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस के अनुसार, इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। फिलहाल मौके पर प्रशासन के बड़े अधिकारी पहुंच गए हैं और मामले की जांच की जा रही है।