11 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इजिप्ट मुठभेड़ में 50 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की हुई मौत

गृह मंत्रालय ने बयान जारी कर मुठभेड़ में कुछ आतंकियों के भी मारे जाने की बात कही है।

2 min read
Google source verification
egypt, 50 police killed in egypt

काहिरा: मिस्र की राजधानी काहिरा के पास आतंकियों के ठिकाने पर छापेमारी के दौरान मुठभेड़ में 50 से ज्यादा पुलिसवालों की मौत होने की खबर है। मरने वालों में 20 अफसर भी हैं। अलजजीरा चैनल के मुताबिक 50 से ज्यादा पुलिस कर्मी मुठभेड़ में मारे गए हैं। हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन हस्म ने ली है।

सुरक्षा अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि गीजा प्रशासनिक क्षेत्र के अल-वहत अल-बहरिया इलाके में शुक्रवार देर शाम मुठभेड़ हुई। जिसमें बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी ढेर हो गए।

मरने वालों की संख्या में हो सकती है बढ़ोतरी

उन्होंने बताया कि मरने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। गृह मंत्रालय ने बयान जारी कर मुठभेड़ में कुछ आतंकियों के भी मारे जाने की बात कही है। हालांकि लड़ाई में कितने हमलावर मारे गए हैं इसकी संख्या नहीं बताई।

हमले जिम्मेदारी आतंकी संगठन हस्म ने ली है

सुरक्षाबलों को आतंकियों के एक जगह छिपे होने की सूचना मिली जिसके बाद उन्होंने वहां की घेराबंदी की। आतंकियों की गिरफ्तारी के प्रयास के दौरान यह मुठभेड़ हुई।

सुरक्षाबलों को निशाना बनाने का क्रम जारी

गौरतलब है कि मिस्र में मुस्लिम ब्रदरहुड के राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी को 2013 में पद से हटाने के बाद से आतंकी संगठन देश की सेना और पुलिस को लगातार निशाना बना रहे हैं। वहीं मिस्र में इस्लामिक स्टेट (आइएस) की शाखा के खिलाफ सुरक्षाबलों की कार्रवाई जारी है। हस्म ने 2016 के बाद से काहिरा में पुलिसवालों, अधिकारियों और जजों पर हमलों की जिम्मेदारी ली है. हालांकि आतंकी संगठन खुद को मुस्लिम ब्रदरहुड से जुड़ा नहीं बताता है।

कुछ आतंकियों के मारे जाने की खबर

सुरक्षा अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि गीजा प्रशासनिक क्षेत्र के अल-वहत अल-बहरिया इलाके में शुक्रवार देर शाम मुठभेड़ हुई। जिसमें बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी ढेर हो गए। उन्होंने बताया कि मरने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। गृह मंत्रालय ने बयान जारी कर मुठभेड़ में कुछ आतंकियों के भी मारे जाने की बात कही है। हालांकि लड़ाई में कितने हमलावर मारे गए हैं इसकी संख्या नहीं बताई गई है।