29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मिस्र में भी पिट गई शाहरुख खान की जब हैरी मेट सेजल, करोड़ो का हो गया नुकसान…

मिस्र में भी पिट गई शाहरुख खान की जब हैरी मेट सेजल, करोड़ो का हो गया नुकसान...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Riya Jain

•

Updated: 4 Oct 2017, 9:41 AM IST

jab harry met sejal

jab harry met sejal

कुछ वक्त पहले ही शाहरुख खान की फिल्म जब हैरी मेट सेजल भारतीय सिनेमा घरों में रिलीज हुई थी। लेकिन शाहरुख की ये फिल्म भारतीय बॅाक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। इसके बाद हाल में शाहरुख खान ने एक बार फिर रिस्क लेते हुए उनकी फिल्म जब हैरी मेट सेजल को मिस्र के सिनेमाघरों में रिलीज किया। दरअसल मिस्र में शाहरुख खान काफी लोकप्रिय हैं। मिस्र में भारत के राजदूत संजय भट्टाचार्य ने यहां फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग का उद्घाटन किया और कहा कि वह लंबे समय बाद मिस्र में हो रही किसी हिंदी फिल्म की स्क्रीनिंग को लेकर एक्साइटिड हैं। राजदूत ने कहा, -मिस्र के लोग अमिताभ बच्चन , शाहरुख खान और कई अन्य को बहुत प्यार करते हैं। वे इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि इस पूरे साल नयी भारतीय फिल्मों की नियमित स्क्रीनिंग होगी। मिस्र के बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर भारत फिल्मों का राज हो सकता है। इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी फिल्म जब हैरी मेट सेजल मिस्र के काहिरा, इस्कंदरिया और पोर्ट सईद शहरों के 13 सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।

लेकिन खबर आ रही है की इम्‍त‍ियाअली निर्देशित ,शाहरुख खान और अनुष्‍‍का शर्मा स्‍टार की ये फिल्म वहां भी बुरी तरह से फ्लॅाप हो गई है। अब हालत इतनी बुरी हो गई है की अब फिल्म अपना बजट तक नहीं निकाल पा रही। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर्स शाहरुख खान से उनके नुकसान की भरपाई करने की बात कह सकते हैं। जैसा कि सलमान खान की हाल ही में आई फि‍ल्‍म ट्यूबलाइट के मामले में हुआ था। सलमान ने नुकसान की भरपाई करते हुए पैसा लौटाया था।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अगर ऐसा हुआ तो शाहरुख खान को भी 30 करोड़ रुपये डिस्ट्रीब्यूटर्स को लौटाने पड़ सकते हैं। हालांकि शाहरुख खान इस रकम को लौटाए ऐसा जरुरी नहीं है वे चाहेंगे तो लौटा सकते हैं वरना नहीं।