
ट्रैफिक पुलिसकर्मी से मारपीट : वाहन हटाने का कहना हुआ कसूर, जवान का सिर फोड़कर युवक फरार, VIDEO
मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिला मुख्यालय के बड़ौद चौराहे पर ड्यूटी कर रहे यातायात विभाग के जवान के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। यहां सड़क के बीच में खड़े वाहन को हटाकर साइड में करने का कहना ट्रैफिक जवान के लिए ही मुसीबत बन गया। पुलिसकर्मी की बात आरोपी को इतनी नागवार गुजरी कि, उसने गाड़ी से उतरकर ट्रैफिक जवान के साथ मारपीट शुरु कर दी। इस मारपीट में ट्रैफिक जवान के सिर में काफी चोट आई है। वहीं, इस मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है।
बता दें कि, ये घटना रविवार दोपहर को उसे समय तब घटी, जब एक युवक सड़क पर वाहन खड़ा कर मोबाइल पर बात कर रहा था। इसी दौरान वहां ड्यूटी पर तैनात यातायात विभाग के सैनिक राहुल देवदलिया ने उसे वाहन एक तरफ खड़ा करने को कहा। यातायात कर्मी का कहना है कि, तनी साधारण सी बात युवक को पता नहीं क्यों इतनी नागवार गुजरी कि, उसने गाड़ी साइड में लगा लेने के बजाय गाली गलौज शुरू कर दी। जब यातायातकर्मी ने अपशब्दों का प्रयोग करने से मना किया तो युवक हाथापाई पर उतर आया।
सामने आया ट्रैपिक जवान से मारपीट का वीडियो
युवक द्वारा किए गए हमले में यातायात पुलिस जवान के सिर में चोट आई है। पुलिस जावन से मारपीट करता देख स्थानीय लोगों ने बीच बचाव कराकर दोनों को अलग किया। लेकिन, जब लोगों ने जवान के सिर से खून निकलता देखा तो भीड़ आरोपी युवक पर भड़क उठी। लोगों का विरोध शुरु होता देख आरोपी मौके से भाग निकला।
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
फिलहाल, इस मामले में यातायात पुलिस जवान राहुल देवदलिया ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज करा दी है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस राहुल ने शिकायत दर कराई है। फिलहाल, संबंधित वीडियो और लोगों से पड़ताल के अनुसार आरोपी की तलाश शुरु कर दी गई है।
Published on:
3 Sep 2023, 4:58 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.