11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कर्नाटक चुनाव की आंच पहुंची शहर

मप्र कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार कर्नाटक में भाजपा द्वारा लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ एवं उसके तानाशाही के विरोध में
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अगार मालवा

•

image

Lalit Saxena

•

Updated: 19 May 2018, 10:00 AM IST

patrika

मप्र कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार कर्नाटक में भाजपा द्वारा लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ एवं उसके तानाशाही के विरोध में

आगर-मालवा. मप्र कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार कर्नाटक में भाजपा द्वारा लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ एवं उसके तानाशाही के विरोध में शुक्रवार जिला, ब्लाक तथा शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में तहसील कार्यालय के सामने दोपहर 2 बजे धरना देकर विरोध प्रर्दशन किया गया।
धरना कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष बाबूलाल यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की चाहे राज्य सरकार हो या केन्द्र सरकार दोनो ही खुलेआम तानाशाही रवैया अपना रहे है। कर्नाटक में जो कुछ हो रहा है उसे पुरा देश देख रहा है। वहां किस तरह प्रधानमंत्री के ईशारों पर लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है। इसे दमनकारी नीति ही कहेंगे। कांग्रेस पार्टी इस प्रकार की दमनकारी नीति को पुरजोर विरोध करेगी। धरने को नपाध्यक्ष प्रतिनिधि पिंटू जायसवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवकरण गुर्जर, पूर्व नपाध्यक्ष बसंत भाटिया, ब्लॉक कांग्रेस बड़ोद अध्यक्ष प्रेम तंवर, राजकुमार गौरे, लालूराम मालवीय, गौरीशंकर सूर्यवंशी आदि ने संबोधित किया।
इस अवसर पर कानड़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र पालीवाल, पूर्व विधायक रामलाल मालवीय, अमित अजमेरा, पार्षद देवेंद्र वर्मा, जितेन्द्र भंडारी, सिरोज मेव, निलेश सुवासरा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताउपस्थित थे। संचालन सत्यनारायण मालवीय ने किया एवं आभार ब्लाक अध्यक्ष नीलेश जैन पटेल ने माना।
आगर-मालवा. २६ मई को प्रस्तावित मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के आगर आने का कार्यक्रम लगभग तय माना जा रहा है। इस संबंध में प्रशासनिक गतिविधियां भी तेज हो गई है। कुलमढ़ी गांव में हैलीपेड बनाया जा रहा है। यह कार्यक्रम जिला मुख्यालय पर आयोजित होना है। इस संबंध में बैठकों का दौर भी आरंभ हो चुका है लेकिन अभी अधिकृत कार्यक्रम शासन स्तर से जारी नहीं हुआ है।
जिला मुख्यालय पर 26 मई को तेंदूपत्ता संग्राहक, अजीविका मिशन अंतर्गत गठित स्व-सहायता समूह के सदस्यों एवं असंगठित श्रमिकों का महा सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में शुक्रवार को कलेक्टोरेट में कलेक्टर अजय गुप्ता ने जिला अधिकारियों की बैठक लेकर विभिन्न दायित्व सौंपते सौंपे और कार्यवाही आरंभ करने के लिए निर्देशित किया। कलेक्टर ने कहा कि महासम्मेलन में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं में मुख्य अतिथि के हाथों अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को हितलाभ लाभ का वितरण कराएं।
हितग्राहियों को कार्यक्रम स्थल तक लाने ले जाने के लिए वाहनों की व्यवस्था की जाए। कार्यक्रम स्थल पर पेयजल, साफ-सफाई, फायर ब्रिगेड, बैठक, पार्किंग आदि व्यवस्था करने के निर्देश सीएमओ आगर को दिए। इस अवसर पर समस्त जिला अधिकारी उपस्थित थे।