13 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

योग करने की जगह मोबाइल चलाने में मशगूल रहे अफसर

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गुरुवार को पुरानी कृषि उपज मंडी में जिला स्तरीय योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया

2 min read
Google source verification
patrika

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गुरुवार को पुरानी कृषि उपज मंडी में जिला स्तरीय योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया

आगर-मालवा. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गुरुवार को पुरानी कृषि उपज मंडी में जिला स्तरीय योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया लेकिन इस कार्यक्रम में जिला अधिकारी व जनप्रतिनिधियों की संख्या कम ही रही। कई अधिकारी निर्धारित समय पर उपस्थित नहीं हो पाए। जिला शिक्षा अधिकारी योगाभ्यास के दौरान मोबाइल चलाने में व्यस्त रहे।
चतुर्थ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पुरानी कृषि उपज मंडी में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें जनप्रतिनिधियों के रूप में सिर्फ आगर विधायक गोपाल परमार, सुसनेर विधायक मुरलीधर पाटीदार ही उपस्थित हुए। इनके अलावा न तो कोई पार्टी पदाधिकारी ने इस कार्यक्रम में आना मुनासिब समझा और न ही अन्य किसी जनप्रतिनिधि ने यहां अपनी उपस्थित दिखाई। ठीक इसी प्रकार की स्थिति जिला अधिकारियों की रही। कलेक्टर अजय गुप्ता, एसपी मनोज कुमार सिंह निर्धारित समय पर उपस्थित हो गए। दोनों अधिकारियों के साथ एसडीएम, तहसीलदार, पुलिस अधिकारी, पुलिसकर्मी, जिला पंचायत अतिरिक्त सीइओ, जनपद सीइओ, जिला शिक्षा अधिकारी, उत्कृष्ट प्राचार्य, ग्रामीण यांत्रिकी विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग व कुछ शिक्षक व स्कूली बच्चें ही इस कार्यक्रम में दिखाई दिए। कहने को तो जिले में लगभग ५३ विभागों के जिला अधिकारी कार्यरत हैं लेकिन इस कार्यक्रम में अधिकतर विभागों के अधिकारी नहीं पहुंच पाए।
प्रभारी डीइओ रहे मोबाइल पर मग्न
कार्यक्रम में अधिकारी एवं प्रतिनिधि योगाभ्यास कर रहे थे वहीं प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी केके अग्रवाल योगाभ्यास के दौरान अधिकांश समय मोबाइल पर ही मग्न दिखाईदिए।
अधिकतर अधिकारी करते हैं अप-डाउन
जिले में विभिन्न विभागों में पदस्थ अधिकतर अधिकारी उज्जैन इंदौर से प्रतिनिधि अप-डाउन करते हैं। अधिकारियों को देखकर कर्मचारी भी अप-डाउन कर रहे हैं। बताया जाता है कि अप-डाउन के कारण ही अधिकारी सुबह ६ बजे कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए।
प्रधानमंत्री के संदेश का सीधा प्रसारण
इस कार्यक्रम में मप्र गान और प्रधानमंत्री के संदेश का सीधा प्रसारण किया गया जिसके बाद योग कार्यक्रम आरंभ हुआ। योग के लिए एलईडी स्क्रीन लगाई गई थी। स्क्रीन पर योग का प्रदर्शन किया।