5 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP ELECTION 2018 : video : इंतजार कर रहा हूं आलू की फैक्ट्री का- राजनाथसिंह

भाजपा प्रत्याशी सांसद मनोहर ऊंटवाल के समर्थन में चुनावी सभा करने पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी की जमकर चुटकी ली।

2 min read
Google source verification
patrika

BJP,Congress,rajnath singh,Congress leader,bjp mla,Candidate,Assembly Elections 2018,changemaker,

आगर मालवा. केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को आगर में आयोजित चुनावी सभा में राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा कि इंतजार कर रहा हूं आलू की फैक्ट्री का...। भाजपा प्रत्याशी सांसद मनोहर ऊंटवाल के समर्थन में चुनावी सभा करने पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी की जमकर चुटकी ली।

बिना दूल्हे की बारात
दशहरा मैदान पर सभा को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि यहां कांग्रेसी बिना दूल्हे की बारात निकाल रहे हैं। दूल्हे का पता ही नहीं है। कौन बनेगा करोड़पति...धारावाहिक जैसी स्थिति हो गई है। वहां चार ऑप्शन रहते हैं। लेकिन यहां तो ए से लेकर जेड तक ऑप्शन ही ऑप्शन हैं। कांग्रेस में सीएम की कुर्सी के लिए कोई गुना से ताल ठोंक रहा है तो कोई छिंदवाड़ा से। वहीं कोई राघोगढ़ से भी ताल ठोंक रहा है।

राजनीति वाले संपत्ति बना रहे हैं
राजनीति तो राम ने भी की, लेकिन इनके हाथों में राजनीति भक्ति बन गई। कृष्ण के हाथों में राजनीति गई तो युक्ति बन गई। महात्मा गांधी, सुभाषचंद बोस की राजनीति शक्ति बन गई। सारा देश एकजुट हो गया। वहीं चंद्रशेखर आजाद, भगतसिंह, अशफाक उल्लाह खान के हाथों में राजनीति गई तो मुक्ति बन गई। लेकिन ये भारत है, यहां जब राजनीति कुछ लोगों के हाथों में गई तो वह उनकी संपत्ति बन गई। कुछ ऐसे राजनेता और जनप्रतिनिधि भी हैं जिनके हाथों में राजनीति गई तो विपत्ति बन गई।

राहुल की फैक्ट्री कब खुलेगी
उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल जी कहते हंै कि उनकी सरकार बनेगी तो वे किसानों के लिए आलू की फैक्ट्री खुलवाएंगे। जब राहुल की ये बात मैंने टेलीविजन पर सुनी, तो मैं बहुत खुश हुआ। मैं भी अपने क्षेत्र का बड़ा किसान हूं और आलू की खेती भी करता हूं। राहुल की बात सुनकर अच्छा लगा कि अब तो मेहनत करनी ही नहीं पड़ेगी फैक्टरियों में आलू बनाएंगे। सिंह ने चुटकी लेते हुए कहा कि ऐसा चमत्कार सिर्फ कांग्रेसी ही कर सकते हैं।

ऊंटवाल को संसद का टिकट नहीं लेने दूंगा
सिंह ने कहा कि आप लोग ऊंटवाल को जिताएं। ये 5 साल आपके बीच रहकर ही काम करेंगे। यदि इनको फिर से लोकसभा के लिए पार्लियामेंट से टिकट मिलता है, तो मैं नहीं मिलने दूंगा। ऊंटवाल के जीतने के बाद आपके लिए मैं एक बार फिर आऊंगा।