10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस महिला अधिकारी को मोबाइल पर बात करना पड़ा महंगा

बुधवार को बस स्टैंड पर एसबीआइ की महिला अधिकारी के हाथ से मोबाइल छीनने की घटना से हड़कंप मच गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अगार मालवा

•

image

Lalit Saxena

•

Updated: 9 Aug 2018, 10:00 AM IST

patrika

बुधवार को बस स्टैंड पर एसबीआइ की महिला अधिकारी के हाथ से मोबाइल छीनने की घटना से हड़कंप मच गया।

आगर-मालवा. बुधवार को बस स्टैंड पर एसबीआइ की महिला अधिकारी के हाथ से मोबाइल छीनने की घटना से हड़कंप मच गया। महिला मोबाइल पर किसी से बात कर रही थी। उसी समय बाइक से आए दो बदमाशों ने मोबाइल छीन लिया और भाग गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी।
एसबीआई उज्जैन में पदस्थ कार्यकारी अधिकारी लक्ष्मी पति रवि पटेल तथा उनकी एक अन्य साथी भक्ति गौतम आगर स्थिति एसबीआई की शाखा में बैंकिंग कार्य पूर्णकर वापस उज्जैन जाने के लिए बस स्टैंड गई थी। इसी बीच किसी का फोन आ जाने पर लक्ष्मी बात कर रही थी तभी पीछे से आए दो बदमाशों ने पलक झपकते ही मोबाइल छीन लिया और भाग गए। महिलाएं चिल्लाई भी सही लेकिन बदमाश पकड़ में नहीं आए। सूचना मिलने पर पुलिस ने बदमाशों को पकडऩे के लिए घेराबंदी की है। महिलाएं घटनास्थल से कोतवाली थाने आई और अजीत तिवारी को घटनाक्रम से अवगत कराया।
आगर-मालवा. आगामी २० अगस्त को निकलने वाली बाबा बैजनाथ की शाही सवारी को लेकर बुधवार को ईगल गु्रप के सदस्यों ने कलेक्टर कार्यालय में आवेदन सौंपा गया। आवेदन में बताया कि बाबा बैजनाथ की शाही सवारी की व्यवस्था को लेकर गत् दिनों बैठक आयोजित की गई थी जिसमें प्रबंध समिति एवं भक्त मंडल सदस्यों के सुझाव पर सवारी दिवस के दिन शराब बिक्री एवं प्रयोग पर प्रतिबंध लगाए जाने का निर्णय लिया गया है।
इसी प्रकार विभिन्न खाद्य पदार्थों के साथ शासन की सूची में सम्मलित मादक पदार्थों की बिक्री पर भी रोक लगाई जाए। इन पदार्थों के कारण जाने-अनजाने मेें किए गए सेवन से प्रतिकूल प्रभाव सेवन करने वाले के स्वास्थ्य पर पड़ता है। साथ ही डिस्पोजल के रूप मे नगर की स्वच्छता व्यवस्था भी प्रभावित होती है। शराब की तरह ही अन्य मादक प्रदार्थों का प्रयोग भी सवारी के दौरान प्रतिबंधित रहे। सवारी मार्ग तथा भोजन स्थल पर वितरित खाद्य प्रदार्थ खाद्य सुरक्षा अधिनियम के प्रावधानों के अनुरूप हो। स्वच्छता व्यवस्था का पूर्ण पालन हो तथा बाबा बैजनाथ का रथ परम्परानुसार सवारी के मध्य रखा जाए जिससे सवारी का आकर्षण बना रहे।
आकस्मिक चिकित्सा एवं प्राथमिक उपचार व्यक्ति का जीवन बचाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण कड़ी है । किसी भी दुर्घटना में पहले 10 मिनट के अंतराल में यदि संबंधित को प्राथमिक उपचार मिल जाता है तो उसकी जान आसानी से बचाई जा सकती है।
यह बात डॉ. शशांक सक्सेना ने बुधवार को दि शेफर्ड स्कूल में आयोजित एक कार्यशाला के अवसर पर आकस्मिक चिकित्सा एवं प्राथमिक उपचार के विषय पर विद्यार्थियों को समझाते हुए कही। डॉ. सक्सेना ने विभिन्न तरह की बिमारियों एवं प्राथमिक उपचार से जुड़े हुए उपाय बच्चों को बताए। प्राचार्य सतीश गेहलोत ने भी बच्चों से अपने-अपने घर में फस्ट एड बॉक्स बनाकर रखने की बात कही व अपातकाल स्थिति में 108 नंबर डॉयल कर एम्बुलेंस बुलाने की प्रक्रिया समझाई। संस्था से मेडिकल कॉलेज के लिए चयनित हुई शगुफ्ता खॉन एवं मो. फैज का सम्मान भी कार्यक्रम के दौरान किया गया। संचालन रश्मी गुप्ता ने किया व आभार आलिशा खॉन ने माना।