आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार कई ठिकानों पर दबिश दे रही थी और पुलिस ने उसे अनूपपुर जिले के कोतमा से गिरफ्तार किया था। पुलिस उसे जबलपुर लेकर आई थी, जहां बुधवार को उसे न्यायलय पेश किया गया। जहां पता चला है कि पिछली सुनवाई के दौरान आरोपी ने डेंगू और कैंसर जैसी बीमारी होने की आशंका जताई थी।, जिस पर हाईकोर्ट ने चेकअप कराने की बात भी कही। 7 दिन की न्यायिक हिरासत में आरोपी को जबलपुर में ही रहना होगा।