
न्यायालयों में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें आपराधिक, सिविल प्रकरणों का निराकरण आपसी सुलह एवं समझौते से किया।
आगर मालवा. रविवार को जिले के समस्त न्यायालयों में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें आपराधिक, सिविल, विद्युत अधिनियम, श्रम मोटर दुर्घटना दावा, नगरपालिका, बैंक प्रकरण, बीमा कंपनियों के प्रकरण, निगोशिएबल इंस्टूमेंट एक्ट के अंतर्गत चेक बाउंस प्रकरण एवं अन्य राजीनामा योग्य प्री-लिटीगेशन एवं पेंडिंग प्रकरणों का निराकरण आपसी सुलह एवं समझौते से किया। इसी दौरान एक दंपती ने कोर्ट में माला पहनाकर नवजीवन की शुरुआत की। लोक अदालत का शुभारंभ अपर जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति विधि सक्सेना ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यर्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। न्यायालय आगर के समस्त न्यायाधीशगण एवं अभिभाषकगण उपस्थित थे।
फिर से शुरू हुआ दाम्पत्य जीवन
वैवाहिक विवाद के प्रकरण भी रखे गए। समझौते के चलते दंपती का वैवाहिक जीवन एक बार फिर आरंभ हुआ। रामकन्याबाई एवं उसके पति सेवाराम के बीच धारा 12 घरेलू हिंसा अधिनियम के विवाद में न्यायालय व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-1 में चल रहा था। मामला लोक अदालत में आने के बाद दोनो पति-पत्नी ने समझौता कर एक बार फिर अपना दाम्पत्य जीवन आरंभ कर लिया। न्यायालय से दोनों पति-पत्नी को पुष्पामाला पहनाकर खुशी-खुशी घर भेजा।
३ न्यायिक खंडपीठ का हुआ गठन
नेशनल लोक अदालत के आयोजन के लिए आगर में 3 न्यायिक खंडपीठ का गठन हुआ। प्री-लिटीगेशन के 750 प्रकरण में से 15 प्रकरणों का निराकरण किया। इनमें 1 लाख 70 हजार 85 रुपए की सेटलमेंट राशि जमा हुई तथा 15 व्यक्ति लाभान्वित हुए। न्यायालय में लंबित 284 प्रकरण निराकरण के लिए लोक अदालत में रखे गए जिनमें से 15 प्रकरणों का निराकरण किया गया। 18 लाख 2936 रुपए की सेटलमेंट राशि जमा हुई व 49 व्यक्ति लाभान्वित हुए।
सुसनेर. रविवार को नगर में नेशनल लोक अदालत लगी। शुरुआत अपर सत्र एवं जिला न्यायाधीश मेरी मारगेट फैरानसिस डेविड व व्यवहार न्यायाधीश सपना पटवा ने मां सरस्वती के चित्र का पूजन कर की। अपर सत्र एवं जिला न्यायालय में राजीनामा योग्य प्रकरणों में 1 लाख 50 हजार की वसूली तथा कुल 20 प्रकरणों में समझौता हुआ। इसी प्रकारण व्यवहार न्यायालय में कुल 50 हजार रुपए की वसूली और 4 प्रकरण में समझौता हुआ। न्यायालयकर्मी दिलीप जैन, एपीपी पवन सोलंकी, भूपेंद्रसिंह भाटी, आशीष जैन, कौशल पाराशर, मुकेश व्यास आदि मौजूद थे।
Published on:
22 Apr 2018 11:45 pm
बड़ी खबरें
View Allअगार मालवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
