31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मंगलपाठ के संग हुआ 15 फीट ऊंचे जैनाचार्य विजय बल्लभ चौक का लोकार्पण

मेयर नवीन जैन ने जैन समाज को शहर का पहला संगमरमरी चौक बनाने के लिए आबार व शुभकामनाएं दीं
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 9 Dec 2019, 5:28 PM IST

vlcsnap-2019-12-09-17h08m55s292.png

आगरा। श्रीआत्मानन्द जैन सभा के तत्वावधान में मौन एकादशी के पावन पर्व पर वैदिक मंत्रोच्च्रारण व मंगलपाठ के साथ जैनाचार्य श्रीमद् विजय बल्लभ चौक का लोकार्पण किया गया। शहर के पहले संरमरमरी चौक को बनाने के लिए मेयर ने जैन समाज को आभार व बधाई व्यक्त की। ज्ञान प्रभाकर आचार्य भगवन श्रीमद् विजय जया नन्द सूरी, मेयर नवीन जैन, शांतिलाल-मधुरानी द्वारा चौक का फीताकाटर लोकार्पण किया गया।

ये भी पढ़ें - प्रकृति के साथ ही प्रारम्भ हुई प्राकृतिक चिकित्सा, देखें वीडियो

दिखा उत्साह
बल्लभ नगर बालूगंज में चौक लोकार्पण कार्यक्रम में जैन अनुयाइयों में विशेष उत्साह और हर्ष था। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आगरा के अतिरिक्त फरीदाबाद, गुड़गांव, दिल्ली से भी सैकड़ों भक्तजनों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर मुख्य रूप से आत्मानन्द जैन सभा के अध्यक्ष अशोक जैन, पदाधिकारियों में शशि जैन, गिरीश जैन, कुणाल जैन, कार्यक्रम अध्यक्ष सीए राकेश कुमार जैन, संयोजक, सुनील जैन, जयदीप सोनकर, क्षेत्रीय खटीक समाज के सभी गणमान्य लोग उपस्थित थे।
ये भी पढ़ें - तमंचा दिखाकर किसान की दो भैंस ले गए बदमाश, देखें वीडियो
आगरा का पहला संगमरमरी चौक
13 फुट के घेरे में 15 फुट ऊंचा संगमरमरी जैनाचार्य श्रीमद् विजय बल्लभ चौक शहर के पहला ऐसा चौक है जिसे किसी धार्मिक संस्था द्वारा तैयार किया गया है। इसमें सबसे ऊपर कमल पुष्प है। जिस पर मंगल कलश को स्थापिक किया गया है। कलश पर नारियल की पत्तियां हैं। चौक में चार प्लेटफा4म हैं। कार्यक्रम अध्यक्ष राकेश जैन ने बताया कि चौक को मकराना के 6 इंच मोटे संगमरमर से तैयार किया गया है। शहर में सफेद संगमरमर का यह पहला चौक है।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश