
आगरा। थाना एत्मादपुर के गांव ओमकारपुर में रात्रि करीब 1:30 बजे दर्जनभर बदमाश गाड़ी लेकर आए और एक घर पर धावा बोल दिया, जिसमें घर में बंधी दोनों भैंस को गाड़ी में लोड करके ले गए। भैंस मालिक के ऊपर आधा दर्जन बदमाशों ने तमंचा रख दिया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। बता दें कि कुछ दिन पहले ही एत्मादपुर क्षेत्र के गांव भवाईन में भैंस मालिक की बदमाशों द्वारा हत्या कर दी गई थी, जिसका अभी तक एत्मादपुर पुलिस कोई भी सुराग नहीं लगा सकी है ।
ये है मामला
भैंस ले जाने के बाद पीड़ित के बेटे ने गांव से निकल कर देखा कि गाड़ी कहीं दिख जाए तो उसका पीछा किया जाए, लेकिन गाड़ी कहीं नहीं दिखी। सवाई गांव के पास आकर दो पुलिसकर्मी गश्त पर थे तो युवक ने पूछा इधर से कोई गाड़ी गई है, तो पुलिसकर्मियों ने साफ मना कर दिया। युवकों ने पास के गांव में फोन करके पूछा कि यहां से कोई गाड़ी निकली है। ग्रामीणों ने बता दिया कि करीब आधा घंटे पहले यहां से एक गाड़ी गुजरी है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस के ढिलमिल रवैया के चलते आए दिन गांव में भैंस चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिसमें पुलिस अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं कर रही है।
Updated on:
9 Dec 2019, 5:01 PM IST
Published on:
9 Dec 2019, 5:01 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.