
आगरा। घने बाजार, तो कहीं घनी बस्तियां, लेकिन टॉयलेट नहीं, ऐसे में लोगों की परेशानी को देखते हुए भाजपा मेयर नवीन जैन ने बड़ी घोषणा की है। आगरा में जल्द ही 200 नए टॉयलेट बनाए जाएंगे। हर वार्ड में दो-दो नए अतिरिक्त टॉयलेट बनेंगे। फिलहाल 200 टॉयलेट काम कर रहे हैं और 100 नए टॉयलेट जल्द शुरू होने वाले हैं।
जल्द काम होगा शुरू
नगर निगम के सदन कक्ष में मेयर नवीन जैन के सामने शहर के तमाम हिस्सों से टॉयलेट मांगने की आवाज उठी। मेयर ने घोषणा की कि शहर के सभी 100 वार्ड में दो-दो नए अतिरिक्त टॉयलेट बनाए जाएंगे। बाजारों में नजूल की जमीन पर कब्जा हटाने को सर्वे होगा। सर्वे के बाद इन पर जरूरत के हिसाब से टॉयलेट बनेंगे। फिलहाल बाजारों में मोबाइल टॉयलेट की सुविधा दी जाएगी।
ये भी पढ़ें -
पहले बनेगी रिपोर्ट
नगर आयुक्त अरुण प्रकाश ने कहा कि जिन-जिन जगहों पर टॉयलेट की जरूरत और स्थल के बारे में जानकारी प्राप्त हुई है, उसकी रिपोर्ट बनाकर वहां टॉयलेट बनाने का काम किया जाएगा। बता दें कि आगरा के घने बाजार जैसे शाहगंज, राजा मंडी, शुभाष बाजार, बालूगंज, बेलनगंज, सिंधी बाजार, रूई की मंडी, बोदला, फव्वारा बाजार में टॉयलेट नहीं है। यहां पर यदि लोग फंस जाएं, तो परेशान हो जाते हैं। नगर निगम की इस घोषणा से इन बाजारों में बड़ी राहत मिलेगी।
ये भी पढ़ें -
ये भी पढ़ें -
Published on:
11 Jan 2018 10:14 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
