न्यू आगरा पुलिस ने टोरंट कंपनी के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
न्यू आगरा थाना क्षेत्र निवासी राजकुमार (21 वर्ष) घर से पा नी भरने के लिए निकला था। उसके घर के सामने बिजली का खंभा लगा है, राजकुमार का हाथ खंभे के सपोर्ट वायर से लग गया, उसमें करंट आ रहा था, तेज चीख के साथ राजकुमार गिर गया, स्थानीय लोग आ गए, कुछ देर बाद ही राजकुमार की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने हंगामा किया, थाने पर पहुंच गए और मुकदमा दर्ज करने की मांग करने लगे, थाना न्यू आगरा में टोरंट के खिलाफ धारा 304 ए में मुकदमा दर्ज किया है।