सुबह हो सकी जानकारी
घटना की जानकारी आज सुबह हो सकी। व्यापारी ने किसी तरह खुद को मुक्त कराया और शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीणों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। सूत्रों की मानें तो व्यापारी के यहां से लगभग 40 लाख की डकैती हुई है, हालांकि अभी तक व्यापारी द्वारा डकैती में गई रकम के बारे में कुछ स्पष्ट नहीं बताया गया है। वहीं इस बड़ी वारदात की सूचना पर एसपी ग्रामीण नित्यानंद, एसओ पिनाहट मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद मामले की छानबीन शुरू कर दी है।