
shanidev
आज है शनिवार। 29 सितम्बर, 2018। शनिवार यानी शनिवेद को प्रसन्न करने का दिन। शनिदेव न्याय करते हैं। जो जैसा कर्म करता है, उसे वैसा फल देते हैं। हमारे जीवन को ग्रह संचालित करते हैं। शनि ग्रह की चाल हर ग्रह को प्रभावित करती है। हम आपको बता रहे हैं कि आज का दिन कैसा रहेगा। मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा बीतने वाला है। उनकी कारोबारी क्षेत्र में समस्याएं खत्म हो सकती हैं। कन्या राशि वालों के लिए पैसों को लेकर उलझन भरी स्थिति खत्म होने की संभावना है। तुला और धनु राशि को अचानक धनलाभ के योग बन रहे हैं। यहां पढ़िए आज आपके जीवन में क्या घटित होने वाला है। काम बनेंगे या बिगड़ेंगे। क्या करें कि सफलता मिले।
Aries (मेष)
किस्मत का साथ मिल सकता है। आपके काम से अधिकारी खुश हो सकते हैं। रुकावटों और हर तरह की परिस्थितियों के बावजूद आपका ध्यान काम पर ही रहेगा। आपकी सलाह से किसी को धन लाभ भी हो सकता है। पैसों और रिश्तों के मामलों में आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज लिए गए आपके कुछ फैसले फायदेमंद हो सकते हैं। आप पारिवारिक जिम्मेदारियां निभा सकते हैं।
Taurus (वृष)
नौकरी और बिजनेस में आगे बढ़ने की कोशिशें सफल हो सकती हैं। आत्मविश्वास रखें। पुराने दोस्तों से मिलने के लिए आप बहुत उत्सुक हो सकते हैं। जरूरी काम निपटाने का ध्यान रखें। ऑफिस में नए दोस्त बन सकते हैं। परिवार से सहयोग मिलने के योग हैं। कुछ कामकाज में भी फायदा हो सकता है। कोई मामला आप निपटाना चाहते हैं तो सीधी बात करके मामला सुलझाएं या फिर एक-दो दिन के लिए उसे ऐसे ही छोड़ दें। अपने आप सुलझ जाएगा।
Gemini (मिथुन)
अपने कामकाज पर पूरा ध्यान रखें। कोई ऐसी बातचीत शुरू हो सकती है, जो आने वाले दो-तीन दिन तक चलेगी। आपकी उम्मीदें बढ़ जाएंगी। उत्साह बढ़ेगा। बिजनेस के लिए यात्रा हो सकती है। कोई राज की बात आपको पता चल सकती है। दोस्त के लिए कोई गिफ्ट खरीद सकते हैं। मौजूदा कामकाज आज निपटाने की कोशिश करें। किसी खास काम के नतीजे के लिए समय का इंतजार करना पड़ सकता है। शारीरिक और मानसिक तनाव में भी राहत के योग हैं। कारोबारी क्षेत्र में समस्याएं खत्म हो सकती है।
cancer (कर्क)
निवेश की योजना बन सकती है। कामकाज से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नया काम हाथ में लेने के पहले पुराने काम जरूर निपटा लें। आपका मन सकारात्मक रहेगा। किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आपके लिए बहुत खास भी साबित हो सकती है। ये मुलाकात आपके फेवर में हो सकती है। आपका साहस और उत्साह बढ़ सकता है।
Leo (सिंह)
किस्मत की मदद से रूटीन काम समय से पूरे हो सकते हैं। पैसों के मामलों में आप शांति से कोई फैसला लें। आपके कामकाज की तारीफ हो सकती है। धैर्य रखें। किसी महिला के सहयोग से काम पूरे हो सकते हैं। दोस्तों से मेल-जोल बढ़ सकता है। सूझ-बूझ और साझेदारी के कामों में भी फायदा होने के योग हैं। परिवार की उलझनें खत्म हो सकती हैं। नौकरी-धंधे, करियर में आप आगे बढ़ते जाएंगे। कारोबारी बदलाव आपके लिए सुखद साबित हो सकते हैं और धन लाभ के योग बन रहे हैं।
Virgo (कन्या)
पार्टनर के साथ संबंध सुधारने की कोशिश होगी। अचानक होने वाले घटनाक्रमों पर पूरा ध्यान दें। कोई दोस्त या पुराना साथी आपको काम की जानकारी दे सकता है। जिससे आपकी परेशानियां कम हो जाएंगी। फालतू विवादों से आप बच सकते हैं। दुश्मनों पर जीत मिलने के भी योग हैं। भगवान पर भरोसा रखें। कुछ ऐसे काम हो सकते हैं जिनसे आपको मानसिक शांति और हल्कापन महसूस होगा। कन्या राशि के लोग पुरानी गलतियों से भी कुछ नया सीख सकते हैं। नौकरी और बिजनेस की टेंशन कम हो सकती है। पैसों को लेकर उलझन भरी स्थिति खत्म होने की संभावना है।
Libra (तुला)
अचानक धन लाभ के योग हैं। बहुत से मामलों में किस्मत का साथ मिल सकता है। कोई खास और अच्छा काम होने के योग हैं। मौज-मस्ती की इच्छा हो सकती है। समझौते और धैर्य का मन बना कर चलें। बहुत सारा काम आपको दूसरों के लिए करना पड़ सकता है। आप मेहनती हैं और मन लगा कर भी काम करेंगे। आपको सफलता मिल सकती है। धैर्य रखें। प्रेमी और जीवनसाथी के साथ संबंधों पर ध्यान दें। नए-पुराने दोस्तों से संबंध मजबूत हो सकते हैं।
Scorpio (वृश्चिक)
नई योजनाएं बन सकती हैं। कार्यक्षेत्र संबंधित किसी नई योजना पर लोगों से बातचीत हो सकती है। आप पर कई तरह की जिम्मेदारियां आ सकती हैं। आसपास के कुछ लोग आप पर डिपेंड रहेंगे। संबंध और मधुर हो सकते हैं। धार्मिक कामों में मन लगेगा। अविवाहित प्रेमियों के लिए दिन अच्छा हो सकता है। माता से भी सहयोग मिलने के योग हैं। संतान को समय देना होगा। बिजनेस में नए प्लान भी बन सकते हैं।
Sagittarius (धनु)
पैसों के लिहाज से अचानक फायदा हो सकता है। निजी और पारिवारिक जीवन पर गंभीरता से ध्यान देना होगा। अपनी जिम्मेदारी का अहसास भी आपको हो सकता है। आसपास के लोग आपकी मदद ले सकते हैं। ऑफिस के कामकाज में आप पूरी तरह सफल हो सकते हैं। जरूरी काम पूरे होने की संभावना है। किसी खास मामले में आपको अपना नजरिया बदलना पड़ सकता है। इससे फायदे के सौदे हो जाएंगे। दोस्तों या साथ काम करने वालों की मदद से सोचे हुए काम पूरे होंगे। पुराने अधूरे काम निपट जाएंगे। मेहनत का नतीजा आज आपके फेवर में हो सकता है।
Capricorn (मकर)
दिन अच्छा है। धन लाभ होगा। नौकरी-बिजनेस में भी मनचाहा ट्रांसफर मिलने के योग हैं। अधिकारियों से मदद मिलने के योग हैं। एक्स्ट्रा इनकम के मामलों में व्यस्त हो सकते हैं। किसी से भी बात करें तो बिना भावनाओं में पड़े, सत्य और तथ्य आधारित, सीधी सपाट बात करें। ऑफिस में भी अपनी आवाज और वाणी पर नियंत्रण रखें। आसपास वालों से मदद मिलेगी। सोचे हुए काम पूरे हो जाएंगे।
Aquarius (कुंभ)
तेजी से दिन निकलेगा। प्रमोशन या वेतनवृद्धि के योग बन रहे हैं। आज के काम आपकी तरक्की में जुड़ सकते हैं और उनसे फायदा भी हो सकता है। पैसों के मामलों में कोई पहल करने के लिए आप बहुत उत्सुक भी रहेंगे। साथ के लोगों से समय पर मदद मिल जाएगी।
Pisces (मीन)
जीवन में कुछ अच्छे बदलाव की कोशिश कर सकते हैं और आप उनमें बहुत हद तक सफल भी होंगे। पुराने पैसों का हिसाब होगा। बिजनेस और नौकरी में खुद की स्थिति पर विचार कर के आगे बढ़ने की प्लानिंग कर सकते हैं। नए निवेश की सलाह मिल सकती है। आसपास के लोगों से मन की बात अच्छे से छुपा लेंगे। आज आपके व्यवहार और किए गए कामों से रिश्तों में गहराई बढ़ सकती है। दूसरों की मदद कर सकते हैं।
आपका दिन सुखमय रहे, आनंदमय रहे, यही ईश्वर से प्रार्थना एवं कामना करते हैं।
Updated on:
29 Sept 2018 11:46 am
Published on:
29 Sept 2018 08:46 am
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
