कपिल वाजपेयी ने कहा कि 23 जनवरी, 2020 को कोठी मीना बाजार मैदान में यह विरोध प्रदर्शन बड़े तौर पर किए जाएंगे, ताकि आम जनता के सामने नगर निगम में हुए घोटाले की का पर्दाफाश हो सके। पुतला दहन करते हुए कार्यकर्ताओं ने नारा लगाया- घोटालेबाजों को सजा दो। आज के कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष कपिल वाजपेयी के साथ जेके गुप्ता, रवि राकेश, अंकित, बबलू ,मीणा विमलेश, शिवम,राजू, रोहित दीपक, मोनू और चुन्नीलाल आदि उपस्थित रहे।