इसलिए लिया गया ये निर्णय
पार्थ जादौन ने बताया कि आगरा शहर स्वच्छता एवं प्रकृति व पर्यावरण के सौंदर्यीकरण में काफी पिछड़ा हुआ है। पूरे देश और दुनिया में शहरीकरण व औद्योगिकरण के इस दौर में वृक्षों का लगातार कटान हो रहा है, जिससे ग्लोबल वार्मिंग प्रभावित हो रही हे, जो कि कभी भी भीषण संकट पैदा कर सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए एबीवीपी ने पर्यावरण से जुड़े कई अभियान चलाये हैं। अखिल ने बताया कि इन अभियान के तहत पौधारोपण स्वच्छता पर्यावरण की जागरुकता के लिए गोष्ठियों का आयोजन किया जा रहा है।