आगरा। ट्रेनों में हो रहे अपराध पर लगाम लगाने के लिए रेलवे ने खास योजना तैयार की है। बुधवार को उत्तर प्रदेश अपर के पुलिस महानिदेशक (एडीजी) रेलवे वीके मौर्या ने छह राज्यों उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश, रास्थान र उत्तराखंड के राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) अफसरों के साथ बैठक कर अपराध के बदलते तरीकों पर चर्चा की। इनसे निपटने के लिए योजना तैयार की। दूसरे राज्यों से आए अधिकारियों के साथ अपराध के तरीकों पर सुझाव और अपराधियों पर कार्रवाई को हर थाने में समन्वयक रखने के निर्देश दिए।