16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पत्रिका स्पेशल: भारी बारिश के बाद पलायन को मजबूर हुआ गांव, प्रशासन में मचा हड़कंप

आगरा जनपद में फतेहाबाद के पीला वाली पोखर गांव के घरों में घुसा पानी, 400 लोगों का पलायन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Abhishek Saxena

•

Updated: 28 Jul 2018, 3:45 PM IST

heavey rain

पत्रिका स्पेशल: भारी बारिश के बाद पलायन को मजबूर हुआ गांव, प्रशासन में मचा हड़कंप

आगरा। दो दिन की बरसात ने आगरा जनपद में भारी तबाही मचाई। जनपद में बारिश से करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव के चलते लोग गांव से पलायन करने को मजबूर हो गए। थाना फतेहाबाद क्षेत्र के गांव पीला वाली पोखर गांव में बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस गया। पानी घरों में घुस जाने के चलते कई लोग गांव से पलायन को मजबूर हुए। हालांकि प्रशासन ने आनन फानन में एक्शन मोड में आते हुए लोगों के लिए राहत और बचाव कार्य चलाया। गांव के दर्जनों लोगों को प्राथमिक विद्यालय में शरण दी गई।

भारी बारिश से मचा हाहाकार
आगरा जनपद में शनिवार को मौसम खुला रहा। लेकिन, गुरुवार और शुक्रवार को हुई बारिश का पानी निचले स्थानों से अभी भी निकल सका। ग्रामीण क्षेत्रों में हुए जलभराव से लोग परेशान नजर आए। फतेहाबाद क्षेत्र के पीला वाली पोखर गांव के हालात सबसे अधिक खराब दिखे। यहां लोगों के घरों में पानी घुस गया और उनके खाने पीने की चीजें बर्बाद हो गईं। लोगों ने गांव से पलायन करना शुरू कर दिया। इस बात की जानकारी जब प्रशासन को हुई तो आनन फानन में राहत और बचाव कार्य के लिए अधिकारियों ने दौड़ लगाई। तहसील प्रशासन ने फौरन गांव में पहुंचकर लोगों के लिए सुरक्षित स्थान की तलाश की। गांव के प्राथमिक विद्यालय में लोगों के ठहरने की व्यवस्थाएं कराईं। स्थानीय स्तर से ग्रामीणों को खाने पीने का इंतजाम कराया गया। तब जाकर प्रशासन ने राहत की सांस ली। हालांकि गांव से सैकड़ों लोग सुरक्षित स्थान के लिए अपना घर छोड़कर कहीं चले गए है।

तूफान के बाद बारिश की तबाही
आगरा जनपद में इस साल तूफान ने भी भारी तबाही मचाई थी। तीन बार आए तूफान ने सौ से अधिक लोगों की जिंदगी छीन ली। वहीं करोड़ों रुपये की संपत्ति को नुकसान हुआ। अब बारिश ने लोगों का सुकुन छीन लिया। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि रविवार और सोमवार को भी बारिश हो सकती है।