
मृतका की फाइल फोटो
Agra murder case: आगरा जिले में एक बहुत ही दर्दनाक घटना सामने आई है। प्रेम विवाह के 3 साल बाद पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। तीन दिनों तक वह शव के साथ रहा। पूरे घटनाक्रम का तब खुलासा हुआ। जब पत्नी की बहन ने उसके पास फोन किया। कई बार फोन करने के बाद जब फोन नहीं उठा। तो वह विचलित हो गई। वह सीधे बहन के घर पहुंची। दरवाजा खोलकर जब उसने घर के अंदर प्रवेश किया तो वहां का दृश्य देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। बहन के पहुंचने के बाद आरोपी पति फरार हो गया।
Agra murder case: प्रेम की नगरी आगरा जिले के नाई मंडी थाना क्षेत्र के सुंदर पाड़ा में एक दिल को दहला देने वाला मामला सामने आया है। पति शक्ति ने पत्नी शिवानी उर्फ पार्वती की गला और दोनों कलाई काटकर बेरहमी से हत्या कर दी। यही नहीं हत्या करने के तीन दिनों बाद तक वह पत्नी के साथ रहा। इसी बीच शिवानी की बहन का फोन आ गया। उसने कई बार फोन किया। जब फोन नहीं उठा तो उसे किसी अनहोनी की आशंका सताने लगी। फोन ना उठने पर उसकी बहन उसके घर पहुंच गई। तो अंदर का नजारा देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।
शिवानी की बहन जब घर पहुंची तो उसने देखा कि उसकी बहन खून से लतपथ बेड पर पड़ी थी। यह नजारा देखकर वह रोने चिल्लाने लगी। आसपास पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंच गए।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है। कि पति शक्ति पुत्र भगवती प्रसाद हत्या के बाद तीन दिन तक घर में ही रहा। वह शव को ठिकाने लगाने की साजिश रच रहा था। लेकिन मृतका की बहन के घर पहुंचने के बाद वह फरार हो गया। बहन के आने पर पूरे घटनाक्रम का पता चला।
शादी के बाद पत्नी पार्वती उर्फ शिवानी को पता चला कि शक्ति सिंह नशेड़ी है। शक्ति रोज नशा करने के बाद देर रात घर आता था। इसे लेकर दोनों में खूब झगड़ा होता था। माना जा रहा है कि लड़ाई के चलते शक्ति ने पत्नी की हत्या की है। हालांकि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
इस संबंध में एसीपी कोतवाली ने जानकारी देते हुए हुए बताया कि मृतका की बहन गीता के शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मेरे स्वयं के द्वारा जांच की जा रही है। आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।
Published on:
02 Apr 2025 10:20 am
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
