12 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ताजमहल के आसपास होगा ‘नवीन आगरा’, बदलाव की ये तस्वीर आपको वाह कहने के लिए मजबूर कर देंगी

आगरा स्मार्ट सिटी योजना के तहत ताजमहल के पूर्वी और पश्चिमी गेट पेड़ों को भी रंग-बिरंगी रोशनी में नहलाया जाएगा

3 min read
Google source verification
naveen jain mayor agra

नवीन जैन

आगरा। जल्द ही ताजमहल के आसपास लगभग 2 किमी के दायरे में आने वाले क्षेत्र की तस्वीर पूरी तरह बदलने वाली है। सूरज की रोशनी में ताजमहल और ताजमहल के आसपास घूमने फिरने वाले पर्यटक अब रात में भी घूमते फिरते दिखाई देंगे। आगरा स्मार्ट सिटी योजना के तहत ताजमहल के पूर्वी और पश्चिमी गेट के आसपास ट्री प्रूनिंग और इल्यूमिनेशन प्रक्रिया के तहत क्षेत्र को न केवल सजाया-संवारा जायेगा बल्कि रंग-बिरंगी रोशनी से पूरा क्षेत्र जगमग किया जायेगा। ताजमहल के चारों ओर 2 किमी के क्षेत्र में होने वाला यह सौन्दर्यीकरण कार्य जून में शुरू हो जायेगा। इसके अन्तर्गत आपको इस क्षेत्र में सड़क किनारे दीवारों पर आकर्षक वॉल पेटिंग दिखाई देगी। साथ ही 2 किमी के दायरे में आने वाले पेड़ों की कटाई-छंटाई होगी और उन्हें रंग-बिरंगी रोशनी से जगमग भी किया जाएगा।

यह भी पढ़ें

बच्चे बने ब्रांड एम्बेसडर, अब सुपरकॉप नवनीत सिकेरा कहेंगे 'नो मतलब नो'

5.52 करोड़ रुपये में होगा काम

महापौर नवीन जैन ने बताया कि ट्री प्रूनिंग और इल्यूमिनेशन प्रोजेक्ट के लिए ई-टेंडर निकाले जा चुके हैं। जून माह में ताजमहल के आसपास यह सौन्दर्यीकरण का काम शुरू हो जायेगा। लगभग 5.52 करोड़ की लागत से क्षेत्र को सजाया-संवारा जायेगा। ट्री प्रूनिंग के तहत ताजमहल के पूर्वी और पश्चिमी गेट के आसपास लगभग 1150 पेड़ों का चयन कर उन्हें एक बढ़िया शेप में तैयार किया जायेगा जबकि इल्यूमिनेशन प्रक्रिया के तहत रंग-बिरंगी फोकस लाईट लगाकर पेड़ों पर सुन्दर रोशनी की जायेगी। इस क्षेत्र के अन्तर्गत लगी बड़ी मूर्तियों को भी संवारकर उन्हें रोशनी से जगमग किया जायेगा। इसके अलावा जितने भी साइनेज बोर्ड लगे होंगे उन पर भी ऐसी लाइटिंग की जायेगी ताकि रात्रि में घूमने-फिरने वाले विदेशी पर्यटक आसानी से इन साइनेज बोर्ड को पढ़कर जगहों की पहचान कर सकें।

यह भी पढ़ें

यहां भी लड़कियों ने बाजी मारी

दीवारों पर दिखाई देगी भारतीय संस्कृति

इस योजना के तहत सड़क किनारे बनी दीवारों पर खूबसूरत और आकर्षक वॉल पेटिंग बनायी जायेगी। वॉल पेटिंग में भारतीय संस्कृति और इतिहास की झलक भी दिखाई देगी। इतना ही नहीं ताजमहल के आसपास स्मार्ट सिटी योजना के तहत बन रहे सुन्दर फुटपाथ पर जगह-जगह रात्रि में घूमने फिरने वाले पर्यटकों के बैठने के लिए बेंच भी लगायी जायेगी।

यह भी पढ़ें

मुस्लिम संगठन की मांग, वीर सावरकर को मिले भारत रत्न

तस्वीर बदल जाएगी

महापौर ने बताया कि पर्यटन हित को ध्यान में रखते हुए उनका उद्देश्य है कि आगरा में आने वाले देशी-विदेशी पर्यटक रात्रि में भी शहर में प्रवास करें और ताजमहल के साथ ताजमहल के आसपास और आगरा शहर को भी देखें। इसी को ध्यान में रखते हुए इस योजना को अंजाम देने की तैयारी की जा रही है। यह सौन्दर्यीकरण का काम इस साल के अंत में पूरा हो जायेगा। इसके बाद निश्चित तौर पर आपको ताजमहल के पूर्वी और पश्चिमी गेट के आसपास की तस्वीर बदली हुई नजर आयेगी। 2 किमी का पूरा क्षेत्र रात्रि में भी बेहद सुन्दर और जगमग नजर आयेगा।

यह भी पढ़ें

किसान कर्जमाफी के बाद अब बैंकों का चलेगा इन किसानों पर डंडा

शहर की करेंगे तारीफ

नवीन जैन ने बताया कि ताजमहल का दीदार करने वाले पर्यटक रात्रि में ताजमहल के आसपास घूमने के लिए खुद को नहीं रोक पाएंगे। जब रात में घूमते हुए पर्यटक ताजमहल के आस पास की सुन्दर सड़कें, रंग-बिरंगी रोशनी में नहाए हुए पार्क, मूर्तियों और पेड़-पौधों को देखेंगे तो ताजमहल की तारीफ करने वाले पर्यटक आगरा शहर की भी तारीफ करेंगे और वाह ताज के साथ वाह आगरा भी कहेंगे।

यह भी पढ़ें

कुलदीप सेंगर के बाद अब इस बीजेपी विधायक पर लगा रेप का आरोप, युवती बोली शादी का झांसा देकर दो साल तक दुराचार करते रहे...